कर्पूरी जनता दल ने पार्टी का विस्तार करते हुए पूरे बिहार में जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया

कर्पूरी जनता दल ने पार्टी का विस्तार करते हुए पूरे बिहार में जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया

 

     -- कमजोर वर्ग पर हो रहे शोषण और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे : प्रो. रामबदन राय

पटना : कर्पूरी जनता दल की बैठक रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय के नेतृत्व में स्थानीय रेड वेलवेट होटल समर्पण में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के विस्तार को लेकर वृहद चर्चा की गई। इसी क्रम में पार्टी द्वारा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई एवं एक राज्य कार्यकारिणी की भी गठन की गई। बैठक में कर्पूरी जनता दल के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा दल के उद्देश्यों को वर्णित किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबदन राय ने कहा कि अभी जो राजनितिक परिपेक्ष्य है उसमें गरीब, अतिपिछड़ा, पिछड़ा, पश्मानन्दा, एवं वंचित वर्गो कि राजनीति शून्य हो गई है। उनको उनका हक़ दिलाने के लिए कर्पूरी जनता दल की गठन की गई है। सबके साथ न्याय एवं सबके लिए विकास ही हमारा मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा की कमजोर वर्ग पर हो रहे शोषण, अत्याचार, हकमारी के विरोध में ये दल सतत संघर्ष करते रहेगा। साथ ही एक राजनीतिक विकल्प राज्य एवं देश को देने का काम करेगा। इसी उद्देश्य एवं मांग की पूर्ति के लिए इस पार्टी का गठन किया गया है एवं आज पूरे बिहार में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों एवं राज्य कार्यकारिणी की गठन की गई है। वहीं कर्पूरी जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शोषित, वंचितों के पक्ष में हुंकार भरी और कहा कि अगर किसी के साथ शोषण और अत्याचार होगा तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे। इसी क्रम में उन्होंने जिलाध्यक्षों एवं कार्यकारिणी की सूची जारी की। पार्टी द्वारा दिलीप महतो को बिहार प्रदेश का युवा अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पार्टी को जन - जन तक पहुंचाने के लिए नवनिर्मित जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों के प्रतिनिधि ने शपथ लिया। बैठक में नए जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया की पंद्रह दिनों के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें। बैठक में पार्टी से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे।

0 Response to " कर्पूरी जनता दल ने पार्टी का विस्तार करते हुए पूरे बिहार में जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article