> विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोनपुर मेला गंगा और गंडक के संगम के निकट पौराणिक स्थल हरिहर नाथ मंदिर के निकट प्रत्येक वर्ष होता है

> विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोनपुर मेला गंगा और गंडक के संगम के निकट पौराणिक स्थल हरिहर नाथ मंदिर के निकट प्रत्येक वर्ष होता है



सोनपुर (हरिहर क्षेत्र) मेला 2023


> विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोनपुर मेला गंगा और गंडक के संगम के निकट पौराणिक स्थल हरिहर नाथ मंदिर के निकट प्रत्येक वर्ष होता है। एशिया के सबसे बड़े पशु मेले में स्थानीय सहित देश विदेश के श्रद्धालु तथा पर्यटकों का आगमन होता है। अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने तथा पुलिस की कार्यशैली, क्षमता तथा नवाचारों से आम जन को अवगत कराने हेतु बिहार पुलिस के द्वारा प्रत्येक वर्ष पुलिस प्रदर्शनी तथा उससे सम्बन्धित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं।


> कतिपय अभिलिखित दस्तावेजों के अनुसार संक्षिप्त इतिहास इस प्रकार है:-


• जन सहयोग हीं प्रशासनिक व्यवस्था तथा पुलिस की सफलता की आधारशिला है। बिहार में सर्वप्रथम वर्ष 1958 में श्री एम०के० सिन्हा, महानिरीक्षक के द्वारा अपराध निरोध सप्ताह का आयोजन गाँधी मैदान, पटना में किया गया था। इसका उद्देश्य जनता को अपराध के विरुद्ध प्रशिक्षित किया जाना तथा पुलिस के निकट लाना था। एक तरीके से यह नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग की व्यवस्था के अंतर्गत हीं है।


• इसके उपरान्त भारत सरकार के आदेशानुसार वर्ष 1968 में पूरे भारतवर्ष में अपराध निरोध सप्ताह मनाया गया और उन्हीं दिनों अपराध निरोध प्रदर्शनी के आयोजन का सुझाव भी आया।



• वर्ष 1971 में दूसरे अपराध निरोध सप्ताह के अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें अपार जनसमूह ने आकर उसे देखा और वे प्रशिक्षित हुए।


• दो-तीन बार इसका आयोजन सिंहेश्वर स्थान मेला, मधेपुरा में भी किया गया था।


> इस वर्ष दिनांक-29.11.2023 को सोनपुर (हरिहर क्षेत्र) मेला-2023 में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का विधिवत उदघाटन श्री ए०के० अम्बेदकर, पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के द्वारा किया गया। इस उदघाटन कार्यक्रम में बिहार पुलिस मुख्यालय


के विभिन्न प्रभागों के अपर पुलिस महानिदेशक भी उपस्थित रहें।


> बिहार पुलिस के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में डायल 112 सेवा, यातायात, बिहार पुलिस अकादमी, मद्यनिषेध, साइबर इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में स्टॉल लगाकर, बैनर, पोस्टर, एल०ई०डी० डिस्प्ले इत्यादि के माध्यम से आम जनों को जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है 

> इस प्रदर्शनी के क्रम में दिनांक 30.11.2023 से दिनांक-23.12.2023 तक विभिन्न लोकोपयोगी विषयों पर बिहार पुलिस के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसंवाद कार्यक्रम में कतिपय पुलिस पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रह रहे हैं तथा कुछ वर्चुअल मोड से अर्थात इस प्रदर्शनी में लोगों से वार्तालाप करने तथा उन्हें उनके प्रश्नों का उत्तर देने हेतु हम तकनीक का सहारा ले रहे हैं। फेसबुक लाइव के माध्यम से पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारी वहाँ जुड़ रहे हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं तथा उनके सुझावों को सुन कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।


> यातायात, सांप्रदायिक समरसता, महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम, भू विवाद, मद्यनिषेध, रेलवे सुरक्षा, बाल एवं महिला अपराध इत्यादि विषयों पर जनसंवाद कार्यक्रम में वार्तालाप किया जा रहा है।


> इसका सीधा प्रसारण बिहार पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है, आपके माध्यम से आम जनों को सूचित करना है कि बिहार पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराह्न 12:30 से 14:00 बजे तक जुड़ें एवं लाभान्वित हों।


➤ दिनांक-30.11.2023 को पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना के द्वारा यातायात नियमों से लोगों को अवगत कराने तथा उन्हें जागरुक करने हेतु बिहार पुलिस की प्रदर्शनी में भौतिक रूप से उपस्थित होकर जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम का बिहार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सीधा प्रसारण किया गया। सीधा प्रसारण के क्रम में टिप्पणी (Comment) के माध्यम से भी लोगों ने अपने विचार प्रकट कियें, जिन्हें संज्ञान में लेकर अपेक्षित उत्तर दिया गया। पुलिस अधीक्षक, नालन्दा एवं रोहतास के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सांप्रदायिक समरसता हेतु लोगों के सहयोग पर अपने विचार देते हुए जनसंवाद किया गया।


> दिनांक-30.11.2023 को सोशल मीडिया पर किये गये प्रसारण को करीब 12000 लोगों के द्वारा देखा गया। आशा है सोनपुर मेला की अवधि में अधिक से अधिक लोगों के द्वारा बिहार पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से जुड़कर जनसंवाद कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया जायेगा।



0 Response to " > विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोनपुर मेला गंगा और गंडक के संगम के निकट पौराणिक स्थल हरिहर नाथ मंदिर के निकट प्रत्येक वर्ष होता है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article