बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी, पटना डॉ चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अभी अलाव स्थलों, रैन बसेरों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल के वितरण का निरीक्षण किया जा रहा है।
बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी, पटना डॉ चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अभी अलाव स्थलों, रैन बसेरों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल के वितरण का निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम ने गाँधी मैदान, बस स्टैंड, मौर्या होटल, स्टेशन, आर ब्लॉक इत्यादि स्थानों पर निरीक्षण किया एवं लाभुकों से फीडबैक लिया। लाभुकों द्वारा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। लोगों द्वारा बांकीपुर बस स्टैंड के नज़दीक एक रैन बसेरा की माँग की गई। जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को यहाँ भी रैन बसेरा का संचालन करने का निर्देश दिया गया। मौर्या होटल के पास पर्याप्त मात्रा में लकड़ी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर मोटी लकड़ी रखने का निर्देश दिया गया ताकि देर रात तक अलाव जले।
आज शहरी क्षेत्रों में 26 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। ज़िला में 94 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। सभी अंचल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।
पटना नगर निगम द्वारा शहर में 21 जगह पर स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरा तथा आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है जिसमें अभी तक *लगभग 8,899 आवासित* हैं। रैन बसेरा में 3 शिफ्ट में केयर टेकर की तैनाती की गई है। *इसके साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी एवं विभागों का हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।* सभी रैन बसेरा में एक विशेष फीडबैक का रजिस्टर भी है जहां आश्रय लेने वाले लोग अपना फीडबैक दे सकते हैं। नगर निगम द्वारा चार विशेष रैन बसेरे में महिलाओं के लिए भी विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां केयरटेकर के रूप में महिला पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। रैन बसेरा में आमजन के लिए निःशुल्क रहने की व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरों में कार्पेट , चौकी, गद्दा, चादर, तकिया, तकिया कवर, कम्बल, कम्बल कवर, अग्निशामक यंत्र, ट्रंक, पीने का पानी, सीसीटीवी कैमरा, रजिस्टर ,टेबल, कुर्सी एवं ऐनक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
ज़िलाधिकारी के निदेश पर सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 4,345 कंबल प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। पंचायतों में तीव्र गति से कंबल वितरण का कार्य चल रहा है। सभी पंचायतों में 741 कंबल का वितरण किया गया है एवं यह लगातार जारी है। डीएम डॉ सिंह ने *प्रत्येक पंचायत* में न्यूनतम 10 कंबल का वितरण करने का निदेश दिया है।
वरीय अधिकारियों द्वारा ठंड से बचाव कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।
0 Response to "बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी, पटना डॉ चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अभी अलाव स्थलों, रैन बसेरों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल के वितरण का निरीक्षण किया जा रहा है।"
एक टिप्पणी भेजें