मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र का किया लोकार्पण


पटना, 10 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आस-पास पौधा रोपण करायें और ऊँची जगहों पर सोलर प्लेट भी लगवायें।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र का किया लोकार्पण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article