टिकट बंटवारे में ओबीसी-ईबीसी समुदाय को महत्व दे कांग्रेस: सुबोध मंडल

टिकट बंटवारे में ओबीसी-ईबीसी समुदाय को महत्व दे कांग्रेस: सुबोध मंडल

 

- कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक ने सीटों के बंटवारे को लेकर सोनिया गांधी को लिखा पत्र



पटना/मधुबनी। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व बिहार प्रतिनिधि सुबोध मंडल ने पत्र लिखकर सोनिया गांधी से बिहार में सीटों के बंटवारों में ओबीसी और ईबीसी समुदाय के उम्मीदवारों पर विशेष विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बिहार में जिस अनुपात में ओबीसी और ईबीसी समुदाय की जनसंख्या है उस अनुपात में पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है। इस पर गहनता से विचार-विमर्श करने की जरूरत है। पार्टी को इस समुदाय के कितने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है और किन-किन सीटों पर उतारना है, इसपर विचार करने की जरूरत है। 

श्री मंडल ने कहा कि ईबीसी समुदाय की जनसंख्या बिहार में 36.1% है, जो अन्य समुदायों से अधिक है। जनसंख्या के आधार पर उच्च जातियां बिहार में ईबीसी और ओबीसी समुदायों की तुलना में अल्पसंख्यक हैं। लेकिन हमारी कांग्रेस पार्टी में उच्च जातियां बहुत अधिक हिस्सेदारी प्राप्त कर रही हैं। ईबीसी और ओबीसी समुदाय को हमेशा हमारे पार्टी के नेताओं द्वारा अनदेखा किया जाता रहा है। बिहार में अन्य राजनीतिक पार्टियां टिकटों के बंटवारे के मामले में हमेशा ईबीसी और ओबीसी समुदाय को बहुत महत्व देती रही हैं और अच्छा परिणाम भी प्राप्त करती हैं। दूसरी ओर पिछले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को सीट साझा करने के बाद जो 70 सीटें मिलीं उनमें भी इस समुदाय पर विचार नहीं किया गया।

उन्होंने एक बड़ी पार्टी का हवाला देते हुए कहा कि उसने ने बिहार विधानसभा के चुनावों में ओबीस-ईबीसी उम्मीदवारों को काफी संख्या में टिकट दिया। साथ ही सरकार में आने के बाद उसने दो-दो ओबीसी-ईबीसी उम्मीदवार को उपमुख्यमंत्री बनाया। यही कारण है कि ओबीसी वर्ग के वोटरों का भरोसा हमेशा उस पर बना रहा है। कांग्रेस को भी इस फार्मूले पर विचार करने की जरूरत है।




0 Response to " टिकट बंटवारे में ओबीसी-ईबीसी समुदाय को महत्व दे कांग्रेस: सुबोध मंडल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article