
*महापौर एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों द्वारा किया गया छठ घाटों का निरीक्षण*
*नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक काम में तीव्रता लाने का दिया गया निर्देश*
पटना- 13 नवंबर 2023
महापौर सीता साहू और उप महापौर रेश्मि चंद्रवंशी एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। नासरीगंज घाट से लेकर कंगन घाट तक स्टीमर के द्वारा सभी घाटों के वास्तु स्थिति एवं नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस क्रम में नासरीगंज, शिवा घाट, पाटलीपुल घाट, जेपी पूर्वी घाट, दीघा घाट, राजापुरपुल घाट, बांसघाट, कलेक्ट्रेट-महेंद्रू घाट, कालीघाट, एनआइटी घाट, गायघाट सहित कंगनघाट तक निरीक्षण किया गया। महापौर ने कहा कि गंगा घाट तैयार हो गया है। बैरिकेडिंग कर दी गई है। निरीक्षण के दाैरान निगम अधिकारियों को बधाई दिया कि समय पूर्व घाटों को तैयार करा लिया गया है। कार्य में तेजी लाया जाए।
*तैयार घाटों की सराहना की*
महापौर ने कलेक्ट्रेट-महेंद्रू और दीघा घाट की तैयारी की सराहना की तथा निर्देश दिया कि यहां व्रतियों को आने की बेहतर व्यवस्था की जाए। दोनों स्थानों पर बेहतर घाट के कारण व्रति आना चाहेंगे। *अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी ने महापौर को सभी घाटों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।* सभी घाट तैयार कर लिए गए हैं। घाटों के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दीघा, कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट पर समतल पानी है। बालू वाले घाट यहां व्रतियों के ज्यादा संख्या में आने की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से व्यवस्था की जा रही है।
*महापौर द्वारा दिये गए निर्देश*
- सभी घाटों की बैरिकेडिंग के बाद जल के स्तर को नाप लिया जाए।
- बैरिकेडिंग मजबूत स्थिति में रहना चाहिए। व्रतियों को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
- चेंजिंग रूम हर घाट तक बेहतर स्थिति में रखा जाए।
- घाटों की सफाई बेहतर तरीका से कराया जाए।
- छठ महापर्व के दौरान हर घाट पर निगम की स्वच्छता का संदेश दिया जाए।
- गायघाट से कंगनघाट तक के घाटों के बीच की व्यवस्था की तारीफ की।
- दीवाली के बाद जहां-तहां गंदगी रहने पर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
*माननीय सदस्य डा. आशीष कुमार सिन्हा, इंद्रदीप चंद्रवंशी, मनोज कुूमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, विनोद और निगम निगम की अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी, संयुक्त नगर आयुक्त देवेंद्र सुमन, उप नगर आयुक्त रामाशीष तिवारी और मुख्य अभियंता* उपस्थित रहे।
0 Response to " *महापौर एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों द्वारा किया गया छठ घाटों का निरीक्षण*"
एक टिप्पणी भेजें