भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी


11/11/2023


पटना, 11 नवम्बर 2023 :- भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य

कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री चन्द्रशेखर, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद डॉ० खालिद अनवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

0 Response to " भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article