जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना की एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा।

जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना की एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा।



पटना, 29.11.2023। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना की एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा। वहीं औरंगाबाद की एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 2 कांस्य तथा भागलपुर ने 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर पदक तालीका में प्रथम तीन स्थान में अपनी जगह बनायी रखी। 

स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को 400 मीटर दौड़ के बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में पटना की आस्का दयाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं इस स्पर्धा का रजत पदक बेगूसराय की रोमा कुमारी तथा कांस्य पदक पटना की प्रियांशी ने जीता। बालिका अंडर-19 के 4x400 मीटर रिले दौड़ में नवादा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं इस स्पर्धा का रजत पदक शेखपुरा तथा कांस्य पदक रोहतास की टीम ने जीता। बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में शाॅट-पट का स्वर्ण पदक गया की समृद्धि शर्मा ने जीतकर आयरन गर्ल का खिताब अपने नाम किया। वहीं पटना की गरिमा कुमारी ने रजत तथा नवादा की कोमल कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 

बुधवार को संपन्न विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक देकर जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव श्री ओम प्रकाश ने पुरस्कृत किया। 

बुधवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-

अंडर-17 बालिका (हाई जम्प)

1. श्रेया गुप्ता, सहरसा।

2. निभा कुमारी, सारण।

3. छोटी कुमारी, लखीसराय।


अंडर-19 बालिका (हाई जम्प)

1. मुस्कान राज, नालन्दा।

2. प्रिया कुमारी, पटना।

3. ज्योति कुमारी, दरभंगा। 


अंडर-14 बालिका (शाॅट-पट थ्रो)

1. सलोनी कुमारी, औरंगाबाद।

2. रिना कुमारी, सिवान।

3. आँचल कुशवाहा, पटना।


अंडर-17 बालिका (शाॅट-पट थ्रो)

1. प्रतिज्ञा, गया।

2. समीक्षा, सिवान।

3. अंशिका वर्मा, गया।


अंडर-14 बालिका (80 मीटर हर्डल)

1. मान्वी कुमारी, एकलव्य सेंटर भागलपुर।

2. अनमोल कुमारी, शेखपुरा।

3. सानिया कुमारी, पटना।


अंडर-17 बालिका (100 मीटर हर्डल)

1. स्नेहा सिंह, पटना।

2. कुमंती कुमारी, पूर्वी चम्पारण।

3. चाँदनी कुमारी, मुजफ्फरपुर।


अंडर-19 बालिका (100 मीटर हर्डल)

1. मोनी कुमारी, औरंगाबाद।

2. शिवानी कुमारी, वैशाली।

3. दया कुमारी, औरंगाबाद।


अंडर-17 बालिका (ट्रिपल जम्प)

1. निधी कुमारी, वैशाली।

2. कुसुम कुमारी, रोहतास।

3. कमल रानी, भागलपुर।


अंडर-19 बालिका (ट्रिपल जम्प)

1. मोनी कुमारी, औरंगाबाद।

2. दिपिका कुमारी, मधुबनी।


अंडर-14 बालिका (डिस्कस थ्रो)

1. आरती कुमारी, एकलव्य सेंटर वैशाली।

2. सांभवी आर्या, भागलपुर।

3. सिमरन कुमारी, औरंगाबाद।


अंडर-17 बालिका (डिस्कस थ्रो)

1. अग्रिमा सिंह, पटना।

2. अंशिका वर्मा, गया।

3. प्रतिज्ञा कुमारी, गया। 


अंडर-14 बालिका (400 मीटर)

1. श्रद्धा कुमारी, भागलपुर।

2. बिंदिया कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।

3. संजना सिंह, गोपालगंज।


अंडर-19 बालिका (400 मीटर)

1. चुनचुन कुमारी, नालन्दा।

2. निधि, पटना।

3. काजल कुमारी, सारण।

0 Response to "जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना की एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article