
भाजपा के खिलाफ सभी पार्टी मजबूती के साथ एकताबद्ध और गोलबंद होकर भाजपा को 200 से कम सीटों पर रोक सकते हैं: रमाशंकर सिंह
युवा नेतृत्व तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा के सामने मुद्दों के आधार पर समाजवादी सोच को मजबूती प्रदान की है: जगदानन्द सिंह
पटना 28 नवम्बर, 2023
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के बोर्ड रूम में वर्तमान राष्ट्रीय राजनीति के परिपेक्ष्य में समाजवादियों का योगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने की।
इस अवसर पर समाजवाद नेता सह मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक रामाशंकर सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादियों का पहला कर्तवय है कि चाहे जितना भी मतभेद हो लेकिन मिलकर चलने की प्रवृति अपनानी होगी।
इन्होंने कहा कि सर्वाधिक वंचित, शोषित को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए हर संभव कार्य करने की आवश्यकता है। आबादी के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए जिसके जो वास्तविक हकदार हैं उन तक उनकी हिस्सेदारी तय होनी चािहए। इन्होंने कहा कि गैर भाजपावाद के खिलाफ मजबूत गठबंधन का निर्माण करके ही भाजपा को मिलकर परास्त करने की रणनीति बनानी होगी जिससे कि देश से नफरत और उन्माद की राजनीति को समाप्त किया जा सके।
इन्होंने कहा कि सभी मिलकर भाजपा के खिलाफ मजबूत गोलबंदी से चुनाव लड़ें तो आने वाले समय में भाजपा को हर राज्यों में परास्त किया जा सकता है और जिस तरह से नई सोंच के साथ गठबंधन को मजबूती से केन्द्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है इससेे आने वाले समय में हर राज्यों में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा और भाजपा की सीटें कम होगी। अगर सभी मजबूती के साथ एकताबद्ध होकर लड़े तो आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 200 से कम हो जायेगी।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने सकारात्मक राजनीति के सहारे बिहार को एक नया आयाम दिया है और आज सभी समाजवादी एक साथ इसी सकारात्मक सोंच के साथ आमजनों के हितों में कार्य कर रहे हैं। युवा और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार सरकार के स्तर से कार्य किया जा रहा है। भाजपा की उन्मादी राजनीति को समाप्त करने के लिए जिस तरह से युवा नेतृत्व तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा के सामने के सामने मुद्दों को आगे रखकर बिहार की समाजवादी राजनीति को मजबूती प्रदान की उससे समाजवादी सोच की दृष्टि को मजबूती मिली और सभी एक साथ खड़े हो गये हैं। इन्होंने छात्र, युवा, बुद्धिजीवी और शिक्षक से विश्वविद्यालयों तथा काॅलेजों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें और पूरी बुलंदी के साथ समाजवाद के झंडा को मजबूती प्रदान करें जिससे एक अच्छी नौजवान और छात्रों की टीम तैयार हो जो आने वाले भविष्य की राजनीति को दिशा दे सकें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक डाॅ0 अनवर आलम, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, भाई अरूण कुमार, ई0 अशोक यादव, मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितू जायसवाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार सहनी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, महिला प्रकोष्ठ अनीता भारती, बबीता यादव, मीना सिंह, अर्चना यादव, युवा राजद के बेलाल खान, शिवेन्द्र कुमार तांती, गणेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।
0 Response to " भाजपा के खिलाफ सभी पार्टी मजबूती के साथ एकताबद्ध और गोलबंद होकर भाजपा को 200 से कम सीटों पर रोक सकते हैं: रमाशंकर सिंह"
एक टिप्पणी भेजें