आज नौवें दिन भी जारी रहा पटना  नगर निगमकर्मियों का हड़ताल ।

आज नौवें दिन भी जारी रहा पटना नगर निगमकर्मियों का हड़ताल ।


 पटना 29 सितम्बर,पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अहवान पर निगमकर्मियो का हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रहा।आज हड़ताली कर्मियो ने सुबह नगर निगम के अंचल पर प्रदर्शन किया। शाम तीन बजे मौर्य लोक परिसर स्थित नगर निगम मुख्यलय पर प्रदर्शन और आम सभा किया।आमसभा को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिह ने कर्मचारियो को सफलता पूर्वक हड़ताल मे शामिल रहने के लिये बधाई दी।और कहा की नगर आयुक्त और स्थायी समिती के सदस्यों के हर साजिश को हड़ताली कर्मियो ने विफल कर दिया है।और हर साजिश को विफल करते रहेंगे और अन्तिम दाम तक हड़ताल में डेटे रहेंगे।और हम अन्दोलन को अब और धारदार बनायेंगे,निगम प्रशसन और उनके दलालो में कितनी क्षमता है हड़ताल को कमजोर करने के साजिश का वो देख भी लिया और आगे भी देखेंगे।कार्यकारी अध्यक्ष रामयतन प्रसाद ने कहा की नगर निगम का स्थायी समिती का सदस्य कहता है की नगर निगम को बेचकर कर्मियो को पैसा दें।उन सदस्यों को थोड़ा सा भी शर्म नहीं है की जो कर्मचारी पूरे नगर को साफ कर पटना के नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का काम करता है।उसके लिये ये निगम को बेचने की बात करते हैं।जब अपने लिये योजना की राशी तय करनी हो तो बेधड़क ये पारित करवा लेंगे वो भी  निगम पर अतिरिक्त बोझ है,तब इनको निगम बिकता हुआ नजर नहीं आता है।संयोजक नंदकिशोर दास ने कहा की नगर आयुक्त,और महापौर दोनों दलित विरोधी मानसिकता के हैं,यही वजह है की निगम में नब्बे फीसदी दलित हैं,और इनके जायज मांगो पर विचार कर हड़ताल समाप्त करवाने के जगह कर्मियों को तरह तरह की दंडात्मक कार्यवाई की धमकी दी जा रही है।सभा का संचालन करते हुए सह संयोजक मंगल पासवान ने कहा की अपने को समाजिक न्याय के मसीहा कहने वाली राज्य सरकार अभी तक इन  हड़ताली कर्मियो के मामले में कोई संज्ञान नहीं ली है।और केन्द्र सरकार तो पूरी तरह से मजदूर विरोधी है ही।बनारस में सफाई कर्मी  का पैर धोने वाले प्रधान मंत्री के पार्टी का ही विधायक कर्मियो की माँग को मान लेने के बजाये,नगर आयुक्त से वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात करता है।हड़ताल अवधी मे वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर लूट में लगता है कि उस विधायक का भी शेयर है।प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा है की जलापुर्ती  शाखा के हड़ताल में शामिल रहने से हड़ताल को मजबूती मिली है,पानी की आपूर्ति बाधित है। कही कही स्थानिय लोग कहीं कहीं स्वयं पम्प चला दे रहे हैं,कल से उसे भी बन्द कर देने की व्यवस्था कर दिया जाएगा।सभा को कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा,सुजित पासवान,गिरिजा देवी,सन्जू देवी,मानती देवी,सविया देवी भीम राम,देवेन्द्र प्रसाद,सन्नी कुमार,केशो कुमार,देवनाथ राम,देवराज,रमेश राय,चन्दन कुमार,रितेश कुमार,मोहन पासवान, आदि ने सम्बोधित किया।सुबह मे अजिमाबाद और पटना सिटी अंचल पर प्रदर्शन का नेतृत्व  मँगल पासवान,धरमवीर कुमार,बांकीपुर अंचल में मुकेश8 ठाकुर,रमेश राय,कंकड़ बाग अंचल में नंदकिशोर दास,संतोष कुमार,नूतन राजधानी अंचल में शंकर बाल्मीकि,नितीश कुमार और पाटली पुत्र अंचल पर भीम राम और अरुण कुमार ने किया।जितेन्द्र कुमार,प्रवक्ता,समन्वय समिति

0 Response to " आज नौवें दिन भी जारी रहा पटना नगर निगमकर्मियों का हड़ताल । "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article