*लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सलौना स्टेशन पर आम नागरिकों का भूख हड़ताल*

*लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सलौना स्टेशन पर आम नागरिकों का भूख हड़ताल*

 


सलौना  27.06.2023

बखरी। सलौना स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव एवं अन्य मांगों को लेकर सलौना रेलयात्री संघर्ष समिति के बैनर तले बखरी के आम नागरिकों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत दिनांक 27 जून मंगलवार को सुबह आठ बजे से सलौना स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति के सदस्य  भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल में बखरी के आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर समर्थन किया।

 भूख हड़ताल पर बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान, उप मुख्य पार्षद ज्ञानती देवी, जन पहल के संयोजक विकास वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप केसरी, दैनिक रेल यात्री संघ के राजेश अग्रवाल, वीआईपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समीर सिंह चौहान, रणधीर सिंह मिंटू, जय सरस्वती संघ के जयदेव सान्याल, वार्ड-22 के पार्षद हीरा कुमार राम, वार्ड-18 के पार्षद प्रतिनिधि संतोष साहू, वार्ड -19 के पार्षद प्रतिनिधि रंजीत साहू, पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान, जितेंद्र जीतू, संजय राय, सुरेश सहनी, अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सचिव गौरव केशरी, श्रवण साहू, कुमार निशांत वर्मा, इंदिरा परमार, रंजन वर्मा, महफूज़ साफी, राम दयाल केशरी, रघुनंदन महतों, सुमित राजवंश, विनोद पोद्दार, मो. रहमत, बी के आजाद समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए। भूख हड़ताल में समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित हुए।

भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सलौना स्टेशन बखरी विधानसभा व अनुमंडल मुख्यालय का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां लंबी दूरी के ट्रेनों का ठहराव (स्टाॅपेज) इस अनुमंडल मुख्यालय और इससे जुड़े खगड़िया और समस्तीपुर जिला के निकटवर्ती दर्जनों गांवों के लाखों नागरिकों की जरूरत है। यहां के लाखों मजदूर, छात्र, नौजवान रोजी-रोटी की तलाश में देश के महानगरों में आते-जाते हैं, लेकिन सलौना स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं हो पाने के कारण मजदूर, छात्र नौजवानों को समस्तीपुर, बरौनी, हाथिदह स्टेशनों पर जाकर ट्रेनों को पकड़ने को मजबूर होते हैं।

वहीं दूसरी ओर सलौना स्टेशन से कम महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लंबी दूरी के ट्रेनों का ठहराव हो चूका है, लेकिन सलौना स्टेशन पर लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव के लिए हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा जिस मजबूती के साथ आवाज बुलंद करनी चाहिए थी, उस मजबूती से आवाज बुलंद नहीं किया जा रहा है, जिस कारण बखरी अनुमंडल वासियों के लिए महत्वपूर्ण सलौना स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया जा रहा है। इस कारण इस क्षेत्र के लाखों लोगों को उन्हीं ट्रेनों को पकड़ने के लिए 28 किलोमीटर दूर खगड़िया जंक्शन, 63 किलोमीटर दूर समस्तीपुर जंक्शन, 45 किलोमीटर दूर बरौनी जंक्शन, 150 किलोमीटर दूर पटना जाकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर होना पड़ता है जो ट्रेनों सलौना स्टेशन होकर थ्रू गुजर जाती हैं।

0 Response to "*लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सलौना स्टेशन पर आम नागरिकों का भूख हड़ताल*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article