मिलन समारोह में ललिता सिंह चौहान सहित सैकड़ो महिलाएं भाजपा में शामिल

मिलन समारोह में ललिता सिंह चौहान सहित सैकड़ो महिलाएं भाजपा में शामिल


पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष व समाज सेविका ललिता सिंह चौहान ने अपने सैकड़ो महिला समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, जनक चमार, नम्रता सिंह राठौर, राजू झा, प्रवीण सिंह सहित भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। ललिता सिंह चौहान के साथ फ़िरोज़ा खातून, मनीषा ओझा, रानी कुमारी, रुकसाना खातून, चिनमानी सिंह सहित 500 से अधिक अल्पसंख्यक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सभी महिलाओं को भाजपा से जुड़ने पर बधाई दी और कहा की भाड़ी संख्या में नारी शक्ति के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को पार्टी में मान - सम्मान के साथ उचित स्थान दिया जाएगा। भाजपा से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ललिता सिंह चौहान ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए हर जिम्मेवारी को पूरा करेंगी। विदित हो कि ललिता सिंह चौहान इससे पहले अन्य राजनितिक पार्टी - हम, एनसीपी एवं लोक समता पार्टी में महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवा दे चुकी हैं। बाढ़ में जन्मी और पटना में पली - बढ़ी ललिता सिंह चौहान द्वारा आत्मनिर्भर महिला फाउंडेशन का भी संचालन किया जा रहा हैं जिसमें वो विगत 15 वर्षो से महिला सशक्तिकरण और घरेलु हिंसा पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपने एनजीओ के माध्यम से अबतक 700 से अधिक महिलाओं को इससे मुक्त कराया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। उनके द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर महिला फाउंडेशन में करीब दस हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं। भाजपा से जुड़ने पर पार्टी के सीमा पांडेय सहित अन्य नेताओं ने भी ललिता सिंह चौहान को अपनी शुभकामनाएं दी।

0 Response to " मिलन समारोह में ललिता सिंह चौहान सहित सैकड़ो महिलाएं भाजपा में शामिल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article