विखंडित मजदूर संगठित पुजीवाद से नहीं जीत सकता इसलिए मजदूरों को संगठित होकर  राजनीतिक हस्तक्षेप की ताकत बनानी होगी

विखंडित मजदूर संगठित पुजीवाद से नहीं जीत सकता इसलिए मजदूरों को संगठित होकर राजनीतिक हस्तक्षेप की ताकत बनानी होगी


अशोक कुमार सिन्हा जी ने विषय प्रवेश करते हुए कहा ट्रेड यूनियन मजदूरों को इकट्ठा करने कि उसे संगठित करने का और प्रशिक्षित करने का एक मंच होता है और वहीं से मजदूर वर्ग का निर्माण होता है। 

आज एटक पटना और केदारदास श्रम एवं समाज अध्ययन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कां ग़ज़नफ़र नवाब ने किया। सेमिनार का विषय था "मजदूर दिवस: मजदूरों के समक्ष चुनौती"

प्रगतिशील लेखक संघ के अनीश अंकुर जी अपने बातों की शुरुआत मजाज की कविता मजदूर हैं हम से किया उन्होंने आगे कहा कि आठ घंटे काम की लड़ाई की बात सबसे पहले भारत में ही हुई। रेल की पटरी बैठाने वाले मजदूरों ने हीं किया। 

मुख्य वक्ता CPI राज्य सचिव मंडल सदस्य कां जब्बार आलम ने कहा कि मजदूरों के सामने सबसे बड़ी और सबसे जरूरी चुनौती यह है कि वह अपने को एक वर्ग के रूप में पहचान नहीं कर पा रहा है। जबकि पुंजीपति ने अपने को एक वर्ग के रूप हीं पहचानता है जब तक यह नहीं हो पाएगा तब तक तक परिवर्तन कठिन है पुंजीवाद अपना स्वरूप बदल रहा है और हमेंशा बदलता रहता है लेकिन वह अपना शोषणकारी स्वभाव नहीं बदलता है। इसलिए इस बात की हमें पहचान करनी चाहिए। अतिथियों का स्वागत एटक बिहार का अध्यक्ष कां अजय कुमार जी ने किया वहीं बिजली यूनियन के मजबूत नेता डी पी यादव जी ने स्वलिखित कविता " आया मजदूर दिवस महान" का पाठ किया 

अध्यक्षीय संबोधन में ग़ज़नफ़र नवाब ने कहा मजदूरों के सामने आज बहुत सारी समस्या है इसे सबसे पहले मार्क्स ने पहचाना और उन्होंने इसके समाधान का रास्ता भी बताया इसलिए मार्क्सवाद के रास्ते हीं शोषण से मुक्ति मिलेगी। अब आगे कृत्रिम बौद्धिकता मजदूर वर्ग के सामने की सबसे बड़ी चुनौती होगी ।

संचालन एटक जिला महासचिव कां कौशलेंद्र वर्मा ने किया

इसके अलावा अन्य वक्ता के रूप में CPI के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कां प्रमोद प्रभाकर, CPI के राज्य सचिव मंडल सदस्य कां रामलला जी CPI जिला सचिव कां विश्वजीत , एटक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,नगर निगम के नेता जितेंद्र कुमार, मंगल पासवान, शिक्षक नेता भोला पासवान, इंसाफ के महासचिव इरफान अहमद फातमी और इसके अलावा काफी संख्या में श्रोता भी सामिल हूए

0 Response to " विखंडित मजदूर संगठित पुजीवाद से नहीं जीत सकता इसलिए मजदूरों को संगठित होकर राजनीतिक हस्तक्षेप की ताकत बनानी होगी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article