पारस हेल्थ ने ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स को किया सम्मानित
• डॉक्टर बोले, समय पर इलाज शुरू हो तो ठीक हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर
• कैंसर पर विजय पाने वाले मरीजों ने भी साझा किए अपने अनुभव
पटना।
पारस हेल्थ, पटना ने बुधवार को ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों के जज्बे को सलाम करते हुए एक विशेष कार्यक्रम “उम्मीद के सितारे” का आयोजन किया। इस मौके पर पद्मश्री सुधा वगी॔स, एमएलसी अनामिका सिंह पटेल, महापौर (Mayor) पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहु, जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह एवं निदेशक, जनरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर के कठिन दौर में भी हौसला नहीं खोने वाले मरीजों को सम्मानित किया गया। इसमें वैसे मरीज शामिल थे जो चार-पांच साल पहले ही कैंसर से उबर चुके हैं और फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा कोई इलाज नहीं करा रहे हैं। इन सभी मरीजों का इलाज पारस एचएमआरआई में ही हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को यह संदेश देना था कि ब्रेस्ट कैंसर एक लाइलाज बीमारी नहीं है। समय रहते पता चलने और उचित इलाज से कैंसर को पूरी तरह से मात दी जा सकती है। कार्यक्रम में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स ही इस बात की जीती जागती मिसाल हैं। कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने और उस पर विजय पाने वाले मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
पारस एचएमआरआई के एचओडी एवं *निदेशक मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद* ने बताया कि पारस एचएमआरआई लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है ताकि लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि कैंसर के बारे में लोगों में कई तरह की भ्रांतियां होती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सही जानकारी देने की कोशिश की गई है।
मौके पर *एमएलसी अनामिका सिंह पटेल* ने इस बात पर जोर दिया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज संभव है। बशर्ते कि सही समय पर इसका सही जगह और समुचित इलाज हो। उन्होंने कहा कि कैंसर जितनी जल्दी पकड़ में आ जाए, उसका इलाज उतना ही कारगर होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें ताकि किसी भी बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सके।
कार्यक्रम में *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि पारस एचएमआरआई परिवार के लिए यह गर्व का समय है कि हमने इन मरीजों को स्वस्थ जीवन देने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों को कहा कि आप सभी कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए एक प्रेरणा हैं।
इस मौके पर रेडिएशन ओंकोलॉजी के निदेशक डॉ. शेखर केसरी, डॉ.अविनाश उपाध्याय, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. विनीता पाण्डेय, डॉ. दीपिका, जस्टिस समरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. डॉ. अनाशिका गुप्ता, राधेश्याम बंसल एवं स्वेता राठौर ने भी अपनी बातें रखीं।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "पारस हेल्थ ने ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स को किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें