ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने बिहार में रखा कदम, बेतिया में पहले शोरूम का शुभारंभ
* अभिनेत्री काजल राघवानी ने किया नए शोरूम का शुभारंभ, अलग-अलग शहरों में एक ही दिन में चार नए स्टोर खुले
* बिहार में ब्रांड का पहला स्टोर शुरू, मार्च 2028 तक देशभर में 30 स्टोर का लक्ष्य
बेतिया (बिहार), 23 अक्टूबर 2026, *आभूषणों की दुनिया में विरासत, गुणवत्ता और भरोसे की पहचान रखने वाले ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने बेतिया में अपने पहले शोरूम का शुभारंभ किया। अभिनेत्री काजल राघवानी की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ ब्रांड ने बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी ने एक ही दिन में लखनऊ, बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में चार नए शोरूम शुरू किए* । गोरखपुर में वर्ष 1940 में स्थापित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड के लिए बेतिया का नया शोरूम विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अनूप सराफ और फ्रैंचाइज़ ओनर्स श्री शिव कानोडिया, श्री आनन्द कानोडिया, श्री विवेक कानोडिया और श्री आशीष खेतान (सोनू जी) मौजूद रहे।*
बेतिया में स्थित नए शोरूम की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। एक ही दिन में बेतिया के अलावा लखनऊ, बहराइच और मिर्जापुर में भी ब्रांड के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। इन चार उद्घाटनों के साथ ब्रांड के परिचालनरत स्टोर की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। इनके अलावा तीन और शोरूम का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मार्च 2028 तक 30 स्टोर संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेतिया में नए शोरूम के साथ ब्रांड ने बिहार में भी पहली बार प्रवेश किया है।
बेतिया के नए शोरूम में ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज मिलेगी। पारंपरिक और ब्राइडल ज्वेलरी के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध होंगे। शोरूम में ऐश्प्रा के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड 'ज्वेल स्टोरी' के लिए विशेष स्टोर-इन-स्टोर व्यवस्था की गई है। इसमें किशोरों, युवाओं और लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ग्राहकों के लिए 9 से 22 कैरेट तक की शुद्धता वाले हल्के, आधुनिक और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले आभूषण शामिल हैं।
*शुभारंभ के अवसर पर अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा* , "आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। ऐश्प्रा जैसे विरासत वाले ब्रांड के साथ जुड़ना खास अनुभव है। बेतिया में नया शोरूम ग्राहकों को पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराएगा।"
*ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अनूप सराफ ने कहा,* "वर्ष 1940 से ग्राहकों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। बिहार में पहले शोरूम की शुरुआत विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को ब्रांड की विरासत, गुणवत्ता और पारदर्शिता के अनुरूप खरीदारी का अनुभव मिले।"
*बेतिया के फ्रैंचाइज़ ओनर्स श्री शिव कानोडिया , श्री आनन्द कानोडिया, श्री विवेक कानोडिया और श्री आशीष खेतान (सोनू जी) ने कहा,* "ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व का अवसर है। हमारा प्रयास होगा कि बेतिया के ग्राहकों को पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक आभूषणों के बेहतर विकल्पों के साथ गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव मिले।"
नए शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। लागू नियमों और शर्तों के अनुसार सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है।
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और एथिक्स यानी भरोसा, ईमानदारी और नैतिकता के मूल्यों को अपनी कार्यशैली का आधार मानता है। सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ ज्वेल स्टोरी के माध्यम से कंपनी पारंपरिक विरासत और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने पर ध्यान दे रही है। बेतिया में पहले शोरूम का शुभारंभ बिहार में ब्रांड की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0 Response to "ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने बिहार में रखा कदम, बेतिया में पहले शोरूम का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें