पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न
*पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नीरज कुमार विजयी घोषित*
पटना, 28 अक्टूबर 2026
पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गई। मतगणना के उपरांत पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार तथा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नीरज कुमार विजयी घोषित किए गए।
मतगणना का कार्य पटना स्थित बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न हुआ। पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
निर्वाची पदाधिकारी -सह- प्रमंडलीय आयुक्त, पटना श्री राजेश कुमार द्वारा दोनों विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए.
0 Response to "पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें