पालीगंज के रामपुर नगवाँ में बनेगा सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड

पालीगंज के रामपुर नगवाँ में बनेगा सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड


 *भूमि का चयन कर महादलित विकास मिशन को भेजा गया पत्र* 

पटना, 30 अगस्त।

पटना जिले के पालीगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर नगवाँ मौजा में सामुदायिक भवन- सह- वर्कशेड का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी, पटना श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के उद्देश्य से मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन को पत्र भेजा गया है।

सामुदायिक भवन- सह- वर्कशेड के निर्माण के लिए रामपुर नगवाँ मौजा में थाना संख्या -352, खाता संख्या -438 तथा खेसरा संख्या -3038 के अंतर्गत उपयुक्त भूमि का चयन किया गया है। चयनित भूमि पर सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड का निर्माण कराने के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं प्राकलन के अनुरूप राशि का आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन से किया गया है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करते हुए सामुदायिक भवन -सह -वर्कशेड का निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को सामुदायिक एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सुव्यवस्थित और उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा।

*सामुदायिक गतिविधियों के साथ आजीविका को भी मिलेगा बढ़ावा*

प्रस्तावित सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड स्थानीय समुदाय के लिए बहुउपयोगी आधारभूत सुविधा के रूप में विकसित होगा। यहां विभिन्न सामुदायिक बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता गतिविधियां तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। वहीं, वर्कशेड के माध्यम से स्थानीय लोगों को कौशल एवं आजीविका आधारित गतिविधियों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

इस पहल से क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलेगी.सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उपयोगी आधारभूत संरचना के रूप में कार्य करेगा।

जिला प्रशासन द्वारा जनोपयोगी आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा स्थानीय समुदाय को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रामपुर नगवाँ में प्रस्तावित सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

0 Response to "पालीगंज के रामपुर नगवाँ में बनेगा सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article