पारस हेल्थ को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र
पटना : पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल की कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्य वातावरण को मान्यता देता है।
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा, “यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। हमारे लिए एक बेहतर कार्यस्थल का निर्माण केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम आगे भी ऐसी कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।”
*जोनल एचआर हेड कंचन कुमार* ने कहा, “ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र हमारे कर्मचारियों के विश्वास, टीमवर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पहचान है। पारस हेल्थ में हम ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां प्रत्येक कर्मचारी को सम्मान, सहयोग और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। कर्मचारियों की खुशी और संतुष्टि का सीधा प्रभाव मरीजों की सेवा की गुणवत्ता पर पड़ता है।”
उन्होंने कहा कि पारस हेल्थ में कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाने, टीम के बीच सहयोग बढ़ाने और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
यह उपलब्धि पारस हेल्थ पटना की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी एक बेहतर, सुरक्षित और सकारात्मक कार्यस्थल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है।
*पारस हेल्थ के बारे में* :
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "पारस हेल्थ को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र"
एक टिप्पणी भेजें