अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी
पटना, 23 अगस्त 2026। सीतामढ़ी की पवित्र धरती पर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति एवं उनके अमर बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से भारत सरकार के संचार मंत्रालय, डाक विभाग द्वारा उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री गंगा प्रसाद जी, पूर्व राज्यपाल, सिक्किम थे। इस सभा की अध्यक्षता श्री उपेंद्र कुशवाहा, माननीय सांसद राज्यसभा द्वारा की गई l समारोह में श्रीमती शीला मंडल, माननीय मंत्री, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार,श्री दीपक प्रकाश माननीय मंत्री पंचायती राज बिहार सरकार,श्रीमती शशि शालिनी कुजुर, माननीय मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार , श्री रामेश्वर कुमार महतो, माननीय विधायक, बाजपट्टी की गरिमामयी उपस्थिति रही
0 Response to "अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी"
एक टिप्पणी भेजें