एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : माननीय शिक्षा मंत्री

एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : माननीय शिक्षा मंत्री

समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई 

गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम का माननीय शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन 

पटना/गोपालगंज। माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अब शिक्षा विभाग में किसी भी आवेदन का निपटारा अधिकतम एक माह के भीतर किया जाएगा। समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री तिवारी शुक्रवार को गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी आवेदन एक ही काउंटर पर स्वीकार किए जाएंगे। हर आवेदन की नियमित निगरानी होगी। इससे शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान होगा। 
कार्यक्रम में सदर विधायक श्री सुभाष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गिरि के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : माननीय शिक्षा मंत्री "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article