चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, पटना से मिला
चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, पटना से मिला
बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल आज अपराह्न पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से पटना संग्रहालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मिला । प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा पटना में व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया ।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग एवं व्यवसाय जगत से जुड़े मुद्दों, व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन तथा जिले में व्यवसाय के अनुकूल वातावरण को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदमों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए । जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित विषयों पर प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल की जाएगी ।
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन. के. ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, पूर्व उपाध्यक्ष आशीष शंकर, पूर्व महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय एवं संगठन उप समिति के चेयरमैन अजय गुप्ता शामिल थे
0 Response to "चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, पटना से मिला"
एक टिप्पणी भेजें