राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिहिया भोजपुर में नए सत्र की शुरुआत हुई
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिहियां भोजपुर में नए सत्र( २०२६-२७/२८) की शुरुआत हुई । संस्थान में छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके लिए प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ बिंदा सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था । डॉ बिंदा सिंह ने बच्चों को स्ट्रेस मैनेजमेंट , वेलनेस एवं छात्र जीवन में उत्पन्न परेशानियों एवं निराकरण पर वक्तव्य दिया । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिहियां की प्राचार्य श्रीमती सुगंधा ने बच्चों को आई टी आई के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही इस संस्थान में नामांकन होने पर उन्हें बधाई दी । छात्रों द्वारा ओरियंटेशन प्रोग्राम के समय मुख्य अतिथि से सवालों के माध्यम से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।संस्थान के सभी ग्रुप अनुदेशक श्री दयासिंधु कुमार एवं ठाकुर चंदन कुमार ने समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया । छात्रों को अपने अनुदेशकों से परिचय कराया गया एवं नए सत्र से संबंधित सभी जानकारियां दी गईं ।इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी अनुदेशक एवं कर्मचारी संस्थान में मौजूद थे ।
0 Response to "राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिहिया भोजपुर में नए सत्र की शुरुआत हुई"
एक टिप्पणी भेजें