चैम्बर द्वारा देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ राज्य सरकार का 51,600**करोड़ का एमओयू पर हस्ताक्षर का स्वागत*
बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने कल दिनांक 6 अगस्त 2026 को स्टील, टेक्सटाइल एवं न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का निवेश पर देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ राज्य सरकार का MoU पर हस्ताक्षर करने का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीया उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री कुन्दन कुमार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है ।
चैम्बर अध्यक्ष श्री पी0 के0 अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने देश के 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों यथा - श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड, शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड, नक्षित आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, श्री लंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर लिमिटेड, अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड, श्री समृद्धि स्टील प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल रिनिवेबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, क्रिएटिव ग्रुप, भारत साइंस एंड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं अनुभव एपरेल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया है जो राज्य सरकार का काफी प्रशंसनीय पहल है । ऐसी आशा है कि राज्य सरकार का निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारकर बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने का जो उद्देश्य है उसमें जल्द-से-जल्द सफलता मिलेगी ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कल ही दिनांक 6 अगस्त 2026 को वैसे उद्यमियों जिनकी इकाइयां कार्यरत नहीं थी वह सरकार के एजिट पालिसी के अन्तर्गत जमीन वापस किए थे उनको जमीन के मद में भुगतान किया गया है और अब यह जमीन नये उद्यमियों को दिया जाएगा एवं BIADA Land Allotment and Management Policy 2026 में भी काफी सुधार किया गया है, इससे औद्योगीकरण को और गति देने में बल मिलेगा ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य के औद्योगिक नीतियों में आवश्यक संशोधन, जमीन की सहज उपलब्धता एवं निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं एवं सहयोग की उपलब्धता का प्रतिफल है कि राज्य में उद्योग लगाने के लिए नये निवेशक आकर्षित हो रहे हैं और आनेवाले समय में राज्य में रोजगार, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा तथा समृद्ध एवं विकसित बिहार का संकल्प साकार होगा ।
0 Response to "चैम्बर द्वारा देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ राज्य सरकार का 51,600**करोड़ का एमओयू पर हस्ताक्षर का स्वागत*"
एक टिप्पणी भेजें