अपना दल (एस) ने 31 पदाधिकारियों की घोषणा के साथ किया मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार

अपना दल (एस) ने 31 पदाधिकारियों की घोषणा के साथ किया मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार

**वाराणसी *, 25 अगस्त 2026* । अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश संगठन और विभिन्न मंचों के लिए कुल 31 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन की संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में की गई हैं। पार्टी नेतृत्व के अनुसार नई जिम्मेदारियों के जरिए संगठन को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों और विषय आधारित मंचों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया गया है। 
इन नियुक्तियों पर अपना दल (एस) के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार को पार्टी की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि , "नई जिम्मेदारियां केवल पद नहीं हैं, बल्कि संगठन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने का दायित्व हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनसरोकारों की आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचे।"
पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "मध्य प्रदेश जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में किसी भी संगठन की मजबूती का आधार उसका जमीनी नेटवर्क होता है। अलग-अलग सामाजिक और विषय आधारित मंचों को सक्रिय जिम्मेदारियां देना संगठन को बूथ और जनस्तर तक विस्तार देने की दिशा में उपयोगी कदम है। आशा है आने वाले समय में यह टीम स्थानीय मुद्दों और जनसरोकारों के साथ लगातार सक्रिय रहेगी और अपना दल (एस) प्रदेश की राजनीति में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।"
प्रदेश संगठन में 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
प्रदेश संगठन में देवेंद्र प्रताप सिंह, अमृत लाल पटेल तथा कैलाश गवांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में एस.आर. नागले, सीताशरण सिंह और सुखेंद्र सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में राजेश कुमार पाल, रोशन पटेल, मनभरण कोल, बृजमान सिंह, नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, विजय सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी), राजेश्वर मिश्रा और विजय पटेल को नियुक्त किया गया है। जबकि रोहित सिंह चन्देल को प्रदेश मीडिया सचिव (प्रवक्ता) की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मोहित गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बाबूराम शेषकर, हरीश तलरेजा और डॉ. सुरेन्द्र नाहर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इन पदाधिकारियों का प्रतिनिधित्व भोपाल, मऊगंज, इंदौर, बैतूल, रीवा, सतना, सिंगरौली, विदिशा और मैहर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से है।



विभिन्न मंचों को भी मिली नई टीम
पार्टी ने सामाजिक और विषय आधारित मंचों के विस्तार पर भी जोर दिया है। कैलाश वाईकर को प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंच), डॉ. एनपी कनाटे को प्रदेश अध्यक्ष (बौद्धिक मंच), झनकलाल पटेल को प्रदेश अध्यक्ष (किसान मंच) तथा डॉ. रमेश कुमार उर्सेटे को प्रदेश अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) बनाया गया है। इसी प्रकार एडवोकेट राघव पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष (विधि मंच), अनिल जयसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार मंच) और राजेन्द्र पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं किसान मंच में अर्जुन सिंह पटेल और हरप्रसाद पटेल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। एडवोकेट दिनेश पटेल को प्रदेश महासचिव (विधि मंच) तथा डीपी पटेल को प्रदेश महासचिव (शिक्षक मंच) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के इस विस्तार को मध्य प्रदेश में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। एक ओर प्रदेश स्तर पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं दूसरी ओर किसान, व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, विधि, आईटी, बौद्धिक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जैसे मंचों के जरिए अलग-अलग वर्गों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने की कोशिश की गई है।

0 Response to "अपना दल (एस) ने 31 पदाधिकारियों की घोषणा के साथ किया मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article