पालीगंज में अनुमंडल अभियोजन कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3,000 वर्ग फीट भूमि कराई गई उपलब्ध

पालीगंज में अनुमंडल अभियोजन कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3,000 वर्ग फीट भूमि कराई गई उपलब्ध


*जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज द्वारा भूमि चिन्हित कर अभियोजन निदेशालय को निःशुल्क अंतरविभागीय हस्तांतरण*

पटना, 21 अगस्त 2026।

बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में सभी जिलों एवं अनुमंडलों में अभियोजन कार्यालय के भवन निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटना जिला अंतर्गत पालीगंज अनुमंडल में अनुमंडल अभियोजन कार्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है।

जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज द्वारा रामपुर नगवां मौजा में थाना संख्या 352, खाता संख्या 438 तथा खेसरा संख्या 208 के अंतर्गत कुल 3,000 वर्ग फीट(6.88 डी.) भूमि भवन निर्माण के लिए चिन्हित की गई है। उक्त भूमि को अनुमंडल अभियोजन कार्यालय, पालीगंज के भवन निर्माण हेतु अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना को निःशुल्क अंतरविभागीय हस्तांतरण किया गया है।

जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी, पालीगंज को निर्देश दिया है कि उक्त भूमि का दाखिल-खारिज एवं सीमांकन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराते हुए अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना को विधिवत दखल-कब्जा दिलाना सुनिश्चित करें।

अनुमंडल अभियोजन कार्यालय के लिए अपना भवन उपलब्ध होने से अभियोजन संबंधी कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही, न्यायिक एवं अभियोजन कार्यों से जुड़े पदाधिकारियों तथा आम लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भवन निर्माण से पालीगंज अनुमंडल में अभियोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

0 Response to "पालीगंज में अनुमंडल अभियोजन कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3,000 वर्ग फीट भूमि कराई गई उपलब्ध"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article