24 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में पीडीएस डीलरों का महाजुटान

24 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में पीडीएस डीलरों का महाजुटान


    पटना- जन वितरण विक्रेताओ की लंबित मांग मानदेय/अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार के पीडीएस डीलर 24 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में महाजुटान करेंगे।फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दयानंद प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतलाया कि इस कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं के पहुंचने की संभावना है। वही वरिष्ठ जन वितरण विक्रेता अंबिका यादव का कहना है कि डीलरों को लंबे समय से कमीशन भुगतान, गोदामों की मनमानी, घटतौली, ई-पॉस एवं सर्वर से जुड़ी समस्याओं सहित कई मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान को लेकर एसोसिएशन की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। वही एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता शशि कांत का कहना है कि गर्दनीबाग में होने वाला यह महाजुटान डीलरों की एकजुटता और अपनी मांगों के प्रति संकल्प का प्रदर्शन होगा। एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता दशरथ पासवान , घनश्याम प्रसाद, रणजीत कुमार ने राज्यभर के पीडीएस डीलरों से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। एसोसिएशन के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह जुटान केवल भीड़ नहीं, बल्कि हक, सम्मान और अधिकार की आवाज को बुलंद करने वाला महाजुटान होगा।

        

0 Response to "24 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में पीडीएस डीलरों का महाजुटान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article