एक कॉल, एक रक्तदाता और बच गई एक ज़िंदगी — Chapra Red Drop Warriors की तत्परता फिर बनी मिसाल

एक कॉल, एक रक्तदाता और बच गई एक ज़िंदगी — Chapra Red Drop Warriors की तत्परता फिर बनी मिसाल

रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सामाजिक संस्था Chapra Red Drop Warriors 🩸 ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपातकालीन स्थिति में ऐसे महिला मरीज गीता देवी के बारे में सूचना प्राप्त हुई, जिसका हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम था तथा उसे तत्काल रेयर O नेगेटिव ब्लड ग्रुप के रक्त की आवश्यकता थी। परिजन कई दिनों से रक्त की तलाश में परेशान थे, लेकिन कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
सूचना मिलते ही करीमचक, छपरा निवासी संस्था के नियमित रक्तवीर फिरोज कुरैशी ने अपना समस्त कार्य छोड़कर तत्काल ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस निस्वार्थ योगदान से मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और उसके उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ।
इस दौरान संस्था के सक्रिय सदस्य रक्तवीर शादाब अली, रक्तवीर जुगनू हसन मौजूद रहे। सभी ने पूरे समन्वय और सहयोग के साथ रक्तदान प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रक्तवीर तारिक़ अनवर ने बताया कि Chapra Red Drop Warriors का एकमात्र उद्देश्य है कि "रक्त की कमी से किसी भी व्यक्ति की जान न जाए।" इसी संकल्प को लेकर संस्था शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक रक्तदान जागरूकता अभियान, संगोष्ठियों, बैठकों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 32 से अधिक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर हजारों यूनिट रक्त ब्लड सेंटर, छपरा को उपलब्ध कराया जा चुका है। इन प्रयासों के माध्यम से अब तक हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सफलता मिली है।
श्री अनवर ने आगे बताया कि संस्था का एक सक्रिय WhatsApp नेटवर्क भी संचालित है, जिसमें विभिन्न रक्त समूहों के स्वैच्छिक रक्तदाता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। किसी भी रक्त आवश्यकता की सूचना मिलने पर पहले उसकी पूरी तरह सत्यापन (Verification) किया जाता है, उसके बाद संबंधित रक्त समूह के रक्तदाताओं तक सूचना पहुंचाई जाती है। संस्था के समर्पित रक्तवीर एक कॉल या संदेश मिलते ही मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करने पहुंच जाते हैं।
अंत में उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प ले, तो रक्त की कमी से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं होगी।
"रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे पवित्र माध्यम है।"

0 Response to "एक कॉल, एक रक्तदाता और बच गई एक ज़िंदगी — Chapra Red Drop Warriors की तत्परता फिर बनी मिसाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article