जूनियर नेशनल रग्बी 7s चैंपियनशिप 2026 : बिहार ने महाराष्ट्र को हराकर जीता अंडर-18 बालक वर्ग का खिताब
पटना, 11 जुलाई : हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी 7s चैंपियनशिप 2026 के अंडर-18 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को पराजित कर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला शनिवार शाम खेला गया, जिसमें बिहार की टीम ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए जीत हासिल की।
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई है।
0 Response to "जूनियर नेशनल रग्बी 7s चैंपियनशिप 2026 : बिहार ने महाराष्ट्र को हराकर जीता अंडर-18 बालक वर्ग का खिताब"
एक टिप्पणी भेजें