राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित - “स्वच्छता पखवाड़ा-2026”

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित - “स्वच्छता पखवाड़ा-2026”

दिनांक: 06 जुलाई 2026
स्थान: मनसापुरण हनुमान मंदिर, महावीर कॉलोनी, नेपाली नगर, पटना- 25 
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 1-15 जुलाई को “स्वच्छता पखवाड़ा” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), पटना के द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या–2 स्थित मनसापुरण हनुमान मंदिर, महावीर कॉलोनी, नेपाली नगर, पटना के परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महानिदेशक, श्री रोशन लाल साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य की प्राप्ति में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान का समन्वय एवं संचालन उप निदेशक श्री परिमल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक निदेशक श्री आर. के. झा एवं सहायक निदेशक श्री रश्मि रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पुजारी श्री सुनील तिवारी, सचिव श्री गजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सतेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या– 2 के पार्षद श्रीमती बबिता कुमारी, पर्यवेक्षक श्री राजीव कुमार एवं 6 से अधिक सफाई कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामुदायिक स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंदिर परिसर तथा उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस अवसर पर वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रभारी श्री सुशील कुमार सिंह, श्री कमलेश प्रधान, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री के.के.गुप्ता, श्री दिलीप कुमार, श्री जितेन्द्र राय, श्रीमती चंदा कुमारी एवं समस्त वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, स्थापना शाखा के कर्मचारी, संख्या पर्यवेक्षक और संख्या मित्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ। यह आयोजन स्वच्छता, जन-जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति क्षेत्रीय कार्यालय, पटना की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा।

0 Response to "राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित - “स्वच्छता पखवाड़ा-2026”"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article