भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे. सं. प्र.), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
स्थान: द्वितीय तल, कर्पूरी सदन परिसर, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना |
भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे. सं. प्र.), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम "एडमिनिस्ट्रेटिव डेटा की क्षमता को अनलॉक करना" (unlocking the potential of administrative data) है जो भारत में आधिकारिक सांख्यिकी तंत्र के विकास और जनहित में विश्वसनीय आंकड़ों के उपयोग के प्रति जन-जागरूकता को प्रतिबिंबित करता है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रो. महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री रोशन लाल साहू के द्वारा किया गया | उपमहानिदेशक श्री रोशन लाल साहू ने अपने संबोधन में प्रो. पी. सी. महालनोबिस के योगदान को याद करते हुए कहा कि सांख्यिकी न केवल अनुसंधान का माध्यम है, बल्कि सुशासन की नींव भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आंकड़ों के महत्व को समझें और इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आगे आएं। उपनिदेशक श्री परिमल ने प्रशासनिक डाटा के विविध आयामों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया की विभिन्न जनगणना , जन्म-मृत्यु, स्वास्थ्य, शादी संबंधित डाटा किस प्रकार देश के नीति-निर्माण एवं उसके कार्यान्वयन में योगदान करते है | इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों में उपनिदेशक श्री वीरेन्द्र कुमार (DES), बिहार सरकार, एवं पटना विश्व विद्यालय से आये विशिष्ट प्रोफ़ेसर डॉ प्रमित कुमार, डॉ. डौली भारती , डॉ सुरभि सुमन ने अपने सारगर्भित वक्तव्यों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को साँख्यिकी के मूलभूत सिद्धांतों एवं उसकी उपयोगिता से अवगत कराया । उनके भाषणों में न केवल सांख्यिकी के शैक्षणिक व व्यावहारिक पहलुओं को उजागर किया गया, बल्कि युवाओं में सांख्यिकी के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में, आगंतुक प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के बीच व.सां.अधि. श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा एक संक्षिप्त प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया| | स्थानीय कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से सांख्यिकी विषय के कई कॉलेज के छात्र/छात्राओं एवं कार्यालय के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। स्वागत भाषण श्री आर.के.झा, सहायक निदेशक के द्वारा किया गया |इस अवसर पर श्री रश्मि रंजन सहायक निदेशक, श्री सुधीर कुमार झा , श्री ए.के. पाठक तथा अन्य व.सां. अधि. उपस्थित रहे | इसके अलावा श्री गुरुराज सिंह, सुश्री विनिता कुमारी सहित अन्य सभी क.सां.अधि. एवं श्री उमेश प्रसाद, श्री सोमेन्द्र कुमार एवं श्री अलोक कुमार पाण्डेय, श्री अमित कुमार और श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया | अंत में, श्रीमती मंजूषा कुमारी, व.सां.अधि. द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया |
0 Response to "भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे. सं. प्र.), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। "
एक टिप्पणी भेजें