पारस हेल्थ पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
पटना।
पारस हेल्थ, पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योगाभ्यास किया गया। योग करने और इसको लेकर जागरूक करने के लिए हॉस्पिटल के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं आम नागरिक भी उपस्थित रहे। *योगाचार्य रंजीत सिंह* के नेतृत्व में सभी ने योग किया। लगभग एक घंटा योग और ध्यान किया। योग के बाद उसके महत्व के बारे में भी बताया गया और सभी से इसे रोज की दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई। खास बात रही कि योगशाला में शामिल कई लोग ने पहले से ही रोज योगाभ्यास करने की बात कही।
इस मौके पर पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार* ने कहा कि आज तनाव भरी जिंदगी में योग से मुस्कान लाई जा सकती। वहीं इससे शरीर को भी दुरुस्त रखा जा सकता है। योगाभ्यास में मुख्य रूप से विभिन्न विभागों के डॉक्टर एंव कर्मचारी शामिल हुए। गौरतलब है कि योगाचार्य रंजीत सिंह एक सिविल इंजीनियर, योगाचार्य एवं "श्री आनंदम् योग" के संस्थापक हैं। वे पिछले 30 वर्षों से योग, प्राणायाम, ध्यान एवं समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे योग, सुदर्शन क्रिया, ध्यान तथा तनाव-मुक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों को स्वस्थ, संतुलित एवं आनंदमय जीवन के लिए प्रेरित कर चुके हैं।
*पारस हेल्थ के बारे में*
पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
0 Response to "पारस हेल्थ पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया"
एक टिप्पणी भेजें