माननीय राज्यपाल ने चैम्बर द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय‘‘व्यवसायिक समागम’’का द्वीप प्रज्वलित कर किया प्रारम्भ
बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष में दिनांक 23 एवं 24 मई 2026 को चैम्बर प्रांगण में आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय ‘‘व्यवसायिक समागम‘‘ का माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने द्वीप प्रज्वलित किया प्रारम्भ ।
चैम्बर अध्यक्ष पी0 के0 अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चैम्बर की स्थापना स्वतंत्रता के पूर्व वर्ष 1926 में हुई थी और आपसभी का स्नेह एवं प्यार के बल पर एक छोटा पौधा आज एक विशालकाय वृक्ष का रूप धारण कर लिया है । हम माह सितम्बर 2025 से लगातार माह सितम्बर 2026 तक 100 वां साल के अवसर पर कई-एक तरह के कार्यक्रमों का आयोजन का प्रस्ताव हैं, इसी क्रम में आज का ‘‘व्यवसायिक समागम’’ भी हो रहा है जिसमें राज्य के कोने-कोने से 70 से अधिक उद्यमी एवं व्यवसायी संगठनों के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया है जिसका आपके कर-कमलो द्वारा उद्घाटन हुआ है ।
अग्रवाल ने कहा कि आज के समागम का उद्देश्य व्यापार एवं उद्योग के विकास पर सार्थक विचार-विमर्श करना, राज्य के साथ-साथ देश की वर्तमान विषम परिस्थिति के बारे में चर्चा, नये आयकर अधिनियम, श्रम कानूनों, कम्पनी अधिनियम, वैश्विक आर्थिक संकट, जीएसटी के प्रावधानों में हमेशा परिवर्तनों के कारण हो रही असुविधा, औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2016, औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज 2025ए राज्य के विभिन्न हिस्से से आए व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा करना एवं उसके निराकरण संबंधी सुझावों का आदान-प्रदान करना है जिससे कि उसके निष्कर्ष को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जा सके, राज्य के व्यापारियों एवं उद्यमियों के बीच निरन्तर आपसी विचार-विमर्श को और प्रगाढ़ बनाना, पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण, सोलर पावर तथा पेट्रोल एवं डीजल की खपत को कम करने पर ध्यानाकर्षण कराना है ।
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार में काफी संभावनाएं हैं खासकर पर्यटन क्षेत्र मे । राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है उसकी गति को बढ़ाने की आवश्यकता है जिसमें राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों का सहयोग चाहिए । आपको सरकार पर विश्वास रखना होगा । उन्होंने कहा कि चैम्बर समाज के उत्थान के लिए निचले स्तर पर प्रकाश कार्य कर रहा है जो काफी सराहनीय है ।
समागम के दूसरे सत्र में ‘‘व्यवसाय, राजनीति एवं विकास’’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा संजय सरावगी एवं संजीव चैरसिया भाग लिए सभी ने बताया कि राजनीति और व्यवसाय दोनों गाड़ी के दो पहिया है और दोनों का ताल-मेल आवश्यक है । सरावगी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास की गति को बढ़ाने के लिए पूर्णरूपेण माहौल बेहतर है । उद्यमियों को यदि और कोई व्यवहारिक कठिनाई हो तो सरकार को बतायें अवश्य उसका समाधान किया जाएगा । इस परिचर्चा में श्री अनुप केडिया, श्री पी0 के0 सिंह, सुनील सर्राफ ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त किए l
समागम के तीसरे सत्र में माननीया उद्योग मंत्री, बिहार सुश्री श्रेयसी सिंह ने अपने सम्बोधन में अधिकाधिक निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए अनुरोध किया तथा उनकी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया l
प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अन्त में झूमरी एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका सदस्यों ने आनन्द उठाया ।
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न भागों के 70 से अधिक व्यवसायिक संगठनों के करीब 200 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ उपाध्यक्ष एन0 के0 ठाकुर एवं विशाल टेकरीवाल, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, गणेश कुमार खेतड़ीवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी, आशीष शंकर, प्रदीप चैरसिया, पशुपति नाथ पाण्डेय, पवन भगत, अजय गुप्ता, शशि गोयल, राकेश कुमार, अनिल पचीसिया, आशीष प्रसाद, विकास कुमार, बिनोद कुमार एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण सम्मिलित हुए ।
0 Response to "माननीय राज्यपाल ने चैम्बर द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय‘‘व्यवसायिक समागम’’का द्वीप प्रज्वलित कर किया प्रारम्भ"
एक टिप्पणी भेजें