कारखाना निरीक्षक द्वारा श्रमिकों से स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण पर संवाद
21 अप्रैल, 2026 : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत क्रियाशील, कारखाना निरीक्षिणालय के निदेशानुसार कारखाना निरीक्षक, भोजपुर अंचल, आरा द्वारा एस एल एम जी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, प्लाट नं० NSIP-168 से NSIP-193, नवानगर इंडस्ट्रियल एरिया, पो०+थाना-नवानगर, जिला-बक्सर-802129 स्थित कारखाना में कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित संवाद स्थापित किया गया।
इस संवाद का उद्देश्य कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं कारखाना प्रबंधन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना तथा कार्यों को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से निष्पादित करना है। संवाद के दौरान श्रमिकों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा नियमानुसार उनके समाधान के लिए कारखाना प्रबंधन के साथ विमर्श किया गया।
संवाद के क्रम में श्रमिकों से कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें कार्य के दौरान विश्राम के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों की व्यवस्था तथा समय पर वेतन भुगतान जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ शामिल थीं।
इस अवसर पर श्रमिकों ने बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएँ एवं सुझाव विभागीय पदाधिकारी के समक्ष रखे। संवाद के दौरान श्रमिक उत्साहित एवं संतुष्ट दिखाई दिए। विभाग द्वारा इस प्रकार के संवाद के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
0 Response to "कारखाना निरीक्षक द्वारा श्रमिकों से स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण पर संवाद"
एक टिप्पणी भेजें