यूएस इंडिया ट्रेड डील पर प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष सहित छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अहम बैठक संपन्न
*पटना. शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026*
यूएस इंडिया ट्रेड डील मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम सहित छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली मुख्यालय में अहम बैठक कर देश के किसानों को होने वाली हानि पर चर्चा की।
इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बैठक को लेकर बताया कि बिहार के किसानों की समस्या पर भी हमारे शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा की और उसमें मक्का, मखाना और अन्य नकदी फसलों के खेती और आयात निर्यात में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार सहित छह राज्यों के किसानों के हितों की इस ट्रेड डील में अनदेखी का आरोप सरकार पर लगाया। साथ ही उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में इस ट्रेड डील के खिलाफ संघर्ष की बात भी कही।
0 Response to "यूएस इंडिया ट्रेड डील पर प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष सहित छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अहम बैठक संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें