69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में बिहार की बालिका टीम को रजत, बालक टीम चौथे स्थान पर रही
दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिनांक 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित 69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल 2025–26 (रग्बी प्रतियोगिता) में बिहार की बालिका एवं बालक अंडर-19 टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
बालिका अंडर-19 रग्बी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में बिहार ने राजस्थान को 32–00 से पराजित किया, जबकि सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ को 25–00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बिहार का सामना ओडिशा से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बावजूद बिहार को 20–00 से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने रजत पदक प्राप्त किया।
वहीं बालक अंडर-19 रग्बी टीम ने भी दमदार शुरुआत की। लीग मुकाबलों में बिहार ने मध्य प्रदेश को 25–00 तथा पंजाब को 45–00 से पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को 32–05 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार की टीम को महाराष्ट्र से 14–00 से पराजय का सामना करना पड़ा।
तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बिहार की टीम दिल्ली से 12–10 के करीबी अंतर से हार गई, जिसके चलते टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
बिहार की दोनों टीमों का यह प्रदर्शन राज्य में रग्बी खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है और खिलाड़ियों के संघर्ष, अनुशासन एवं मेहनत को दर्शाता है।उनकी इन उपलब्धि पर ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद सदस्य सह रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष माननीय श्री संजय प्रकाश मयुख, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवींद्रन शंकरण , निदेशक सह रवीन्द्रनाथ चौधरी, रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दिए ।
रिजल्ट इस प्रकार रहा:-
स्वर्ण पदक- ओडिशा
रजत पदक- बिहार
कांस्य पदक- महाराष्ट्
0 Response to "69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में बिहार की बालिका टीम को रजत, बालक टीम चौथे स्थान पर रही"
एक टिप्पणी भेजें