महिला प्रेरित सम्मान सीजन -2 का आयोजन किया गया

महिला प्रेरित सम्मान सीजन -2 का आयोजन किया गया

द टाइगर इवेंट्स व जय जानकी संगठन के तरफ से 101 महिलाओ को दिया गया प्रेरणा पदक सम्मान..

जय जानकी 
पटना i बिहार कि राजधानी पटना के बी एन क्लब रामनगरी आशियाना में एक दिवसीय महिला प्रेरित सम्मान सीजन -2 का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि भोजपुरी जगत के मशहूर महानायक कुणाल सिंह, पटना के मेयर श्रीमती सीता शाहु जी रहें और साथ में इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि डिप्टी मेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, निर्देशक राजू कुमार अपना संसार,जदयू के प्रदेश प्रवक्ता / जदयू नेता धीरज सिंह कुशवाहा जी, अभिनेत्री/ बैंकर पूर्णिमा पदमासना, पुष्पा तिवारी. ज्योति सिन्हा,अलका मिश्रा, ब्रजेश कुमार, स्वाति प्रिया, प्रेरणा संगठन नीता मैम, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, ग्रामीण स्वास्थ्य मित्र निर्देशक डॉ राजकुमार, आशीष कुमार, धीरज कुमार पाण्डेय और जस्टिस फॉर सोसायटी के संस्थापक अधिवक्ता डॉ प्रकाश रंजन समेत कई गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से द्बीप  प्रज्वलित कर किया, इस अवसर पर महिला प्रेरित सम्मान सीजन -2 के महत्वपूर्ण विषय बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी अपनाओ, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत-2047 , वसुधैव कुटुम्बकम, स्वच्छ भारत, स्मार्ट सिटी विथ स्मार्ट माइंड तथा हमारा देश हमारी जिम्मेदारी आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक बताया गया, इस दौरान समाज में व देश में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन व कार्यों को लेकर कुल 101 प्रतिभावान महिला,पुरुष प्रतिभाओं सहित आगत अतिथियों का सह सम्मान प्रशस्ति पत्र बुके,व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक केशरी टाईगर ने बताया कि महिलाओं व पुरुषों के प्रतिभा का सम्मान कर समाज व देश में उनकी प्रतिभाओं एक किर्तिमान स्थापित करना है, क्योंकि पुरस्कार किमत का नहीं बल्कि सौहार्द का प्रतीक होता है,  यहां बता दें कि कार्यक्रम आयोजक के संस्थापक तथा जय जानकी व द टाईगर इवेंट के डायरेक्टर ने कहा है कि परिवर्तन बहुत जरूरी है जहां नेशन फर्स्ट का एक नारा है,जो 2047 में भारत एक विकसित देश बनने जा रहा है, इस सोच के साथ हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी, आत्म निर्भर भारत, स्वच्छ भारत आदि के मुहिम को लेकर संस्था के द्वारा जय जानकी के बैनर तले 101 महिला प्रेरित सम्मान दिया गया है इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना है, महिला अपने को अबला नहीं समझे,

0 Response to "महिला प्रेरित सम्मान सीजन -2 का आयोजन किया गया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article