नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: संजय सरावगी

नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: संजय सरावगी

‎*नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, अपेक्षाओं और संकल्पों का सशक्त प्रतीक: संजय सरावगी*
‎*नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी बधाई, 'राम दरबार' की आकृति वाला मोमेंटो भेंट किया*
‎*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया विश्वास, - नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा*
‎पटना, 20 जनवरी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें सम्मान स्वरूप बिहार की पहचान मखाने का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें राम दरबार की आकृति वाला मोमेंटों भी भेंट किया।
‎बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करने को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह पल केवल संगठन के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे बिहार और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण है। 
‎उन्होंने कहा कि यह दायित्व करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, अपेक्षाओं और संकल्पों का सशक्त प्रतीक है।
‎उन्होंने कहा, "दूरदर्शी सोच, सुदृढ़ संगठन क्षमता और समर्पित नेतृत्व के नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।"
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विश्वास के साथ कहा कि उनका युवा नेतृत्व, विनम्र मिलनसार स्वभाव, उनकी सकारात्मक ऊर्जा, अनुभव, प्रभावी प्रशासनिक क्षमता, स्वच्छ छवि और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका पारिवारिक व्यवहार पार्टी को सदैव मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देगा।

0 Response to "नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: संजय सरावगी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article