अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नव वर्ष महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस पर्व का किया आयोजन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नव वर्ष महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस पर्व का किया आयोजन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना (अहमदाबाद), 25 जनवरी ::

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की अहमदाबाद इकाई द्वारा नव वर्ष महोत्सव सह गणतंत्र दिवस पर्व का भव्य आयोजन ओएनजीसी ऑफिसर क्लब हाउस में किया गया। यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत करने के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की भावना को सशक्त करना और कायस्थ समाज को संगठित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद इकाई के अध्यक्ष सह गुजरात उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार के स्वागत संबोधन से हुई। इसके पश्चात प्रदीप कुमार, ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक प्रसून कुमार सिन्हा, महिला अध्यक्ष शालिनी वर्मा, उपाध्यक्ष स्वस्तिका श्रीवास्तव एवं अर्चना सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव, महिला समिति की गुजरात अध्यक्षा रीता श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्षा पूनम भटनागर की उपस्थिति रही। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का मंत्र दिया।

आज के कार्यक्रम को सुचारू रूप सम्पन्न करने में डॉ प्रिया श्रीवास्तव तथा श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई तथा सुचारू रुप से मंच संचालन किया।

इस अवसर पर ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक प्रसून कुमार सिन्हा, प्रसिद्ध साहित्यकारा मधु प्रसाद तथा मिसेज इंडिया विजेता एवं चर्चित मॉडल विशाखा रंजन को राष्ट्रीय महासचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

साहित्यिक कार्यक्रम में दीपा सिन्हा द्वारा मंत्रोच्चार एवं मधु प्रसाद की सरस्वती वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात स्वस्तिका श्रीवास्तव एवं प्रदीप कुमार के काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हीं बच्ची रियांशी के मधुर भजन और रियांशी, रिद्धिमा तथा वणिका के नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी के लिए हाउजी खेल का आयोजन किया गया, जिसे शिखा दयाल एवं पूजा श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। सुस्वादु भोजन भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। अंत में अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाज को एकजुट रहने और भविष्य में और भी बड़े आयोजनों की आशा व्यक्त की।
          ——————-

0 Response to "अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नव वर्ष महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस पर्व का किया आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article