भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जताया विश्वास - सिकटी की जनता विकास के साथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जताया विश्वास - सिकटी की जनता विकास के साथ


‎*महागठबंधन की सरकार आई तो 'नरसंहार, खूनखराबा', एनडीए आई तो 'विकसित बिहार': डॉ. दिलीप जायसवाल*
‎*बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सिकटी में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क किया*
‎पटना, 9 नवंबर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन अररिया जिला के सिकटी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। 
‎यहां उन्होंने धर्मगंज मेला मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मगंज की धरती पर उमड़े अपार जनसमूह ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यहां की जनता विकास के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। 
‎उन्होंने एनडीए सरकार में बिहार की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की चर्चा करते हुए राजद के शासनकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद वाली सरकार में बिहार का विकास ठप्प हो गया था। वह सरकार विकास की नहीं, परिवार के उत्थान में जुटी रही। 
‎उन्होंने लोगों से कहा कि उस समय सड़क और बिजली के क्या हालात थे जबकि आज स्थितियां बदल गयी है। अब गाँव मे भी लालटेन नहीं दिखता। 
‎उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार आई तो फिर वही नरसंहार, खूनखराबा लेकर आएगी जबकि एनडीए आई तो विकसित बिहार बनेगा। 
‎उन्होंने आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर सिकटी विधानसभा में विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व की इस यात्रा को और सशक्त करने का आह्वान किया।
‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसके बाद सिकटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धर्मगंज गांव में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि विजय बाबू को विजयी बनाने की लोगों से अपील की।
‎उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार बना रही है।

0 Response to "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जताया विश्वास - सिकटी की जनता विकास के साथ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article