पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

• 488 मरीजों ने पारस हॉस्पिटल की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का उठाया फायदा
पटना। 
पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार 9 नवम्बर को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई तरह की बीमारियों की जांच और परामर्श निःशुक्ल दिए गए। इनमें बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग और कंसल्टेशन शामिल हैं। शिविर में 488 मरीजों ने पारस एचएमआरआई की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की बड़ी छूट भी दी गई। इसके अलाव पारस एचएमआरआई के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया। शिविर का आयोजन पारस एचएमआरआई परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था। सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था और यह कारवां 4 बजे तक चलता रहा।
मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के संबंध में पारस एचएमआरआई के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता के लिए हमेशा फिक्र मंद रहता है। पारस एचएमआरआई और मरीजों के बीच संबंध अटूट बना रहे है, इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी होते हैं। हम आम जन की सेवा के लिए उपलब्ध हैं। आगे भी इस तरह के मुफ्त जांच शिविर आयोजित होते रहेंगे।

इस मेगा हेल्थ जांच शिविर के डॉक्टरों की टीम में  डॉ. बिकास सौरभ - इंटरनल मेडिसिन, डॉ. अभिषेक - न्यूरोलॉजी, डॉ. जसविंदर सिंह - ऑर्थोपेडिक्स, डॉ. जावेद अनवर - कार्डियोलॉजी, डॉ. चंदन -सीटीवीएस, डॉ. करण भार्गव - गैस्टेंट्रोलॉजी, डॉ. कुमार अभिषेक - पोमोलॉजी, डॉ. मसीहुल्लाह - जनरल सर्जरी, डॉ. आरएन टैगोर - मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. बीएम प्रकाश- डेंटल, डॉ. राजीव रंजन- बाल चिकित्सा, डॉ. अमितेश कुमार- ईएनटी, डॉ. शशि कुमार- नेफ्रोलॉजी, डॉ. नाज़िया निगार - स्त्री रोग, डॉ. सुधांशु कुमार - नेत्र विज्ञान, डा. सुकृति कुमारी अहारविशेषज्ञ, डॉ. राजीव कुमार- यूरोलॉजी ने नि:शुल्क  परामर्श  दिया।
*पारस एचएमआरआई के बारे में* 
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

0 Response to "पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article