चैम्बर द्वारा बंधन बैक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन

चैम्बर द्वारा बंधन बैक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन

आज बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज प्रांगण में बंधन बैंक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने किया इस अवसर पर बंधन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अमित कुमार उपस्थित थे। मेला में 2/-, 5/-, 10/- एवं 20/- के सिक्के तथा 10/-, 20/-, 50/- एवं 100/- रूपया का नोट व्यवसायियों को उनकी आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया गया।

चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर को कई सदस्यों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि बाजार में सिक्कों एवं छोटे नोट की कमी के कारण उन्हें व्यवसाय में असुविधा हो रही है। उक्त आलोक में चैम्बर ने पहल करते हुए व्यवसायियों की सुविधा हेतु बंधन बैंक के सहयोग से चैम्बर प्रांगण में नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन कराया जिसमें काफी संख्या में व्यवसायी अपनी आवश्यकतानुसार विभिन्नों मुल्यों के सिक्के एवं नोट प्राप्त किए।

अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए पूर्व में भी चैम्बर द्वारा बैंकों के सहयोग से इस प्रकार के मेला का आयोजन किया जाता रहा है। आज का मेला भी काफी सफल रहा और चैम्बर का यह प्रयास होगा कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए कुछ समय के अन्तराल पर इस प्रकार का आयोजन आगे भी होता रहे जिससे कि बाजार में सिक्कों का संतुलन बना रहे। उन्होंने आगे बताया कि आज चैम्बर में आयोजित मेला का लाभ काफी संख्या में उद्यमियों एवं व्यवसायियों ने उठाया है जिसमें लगभग 25 लाख के विभिन्न मुल्यों का सिक्का एवं नोट सदस्यों को उपलब्ध कराया गया है।

इस अवसर पर चैम्बर की ओर से उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर एवं विशाल टेकरीवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व उपाध्यक्ष आशीष शंकर, कार्यकारिणी सदस्य बहजाद करीम, श्रवण गोयनका, राज कुमार सर्राफ तथा बंधन बैंक की ओर से वरीय शाखा प्रबंधक गौरव सिंह जैन, उप प्रबंधक हरीश कुमार एवं प्रबंधक श्री संजीव कुमार झा उपस्थित थे।

0 Response to "चैम्बर द्वारा बंधन बैक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article