वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन


संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभागीय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नित्यानंद प्रसाद, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव,(मुख्यालय), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार ने की। विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, एकता और समर्पण की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के माध्यम से एकता, समर्पण एवं राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को पुनः जागृत करना तथा देश के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना था।

इस अवसर पर विभागीय कार्यालयों एवं अधीनस्थ सभी इकाइयों में भी ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।

0 Response to "वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article