भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल गोपालगंज और सीवान में आयोजित आशीर्वाद  सभा में कहा - 'एनडीए का मजबूत जनाधार, प्रचंड जीत का है आधार'

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल गोपालगंज और सीवान में आयोजित आशीर्वाद सभा में कहा - 'एनडीए का मजबूत जनाधार, प्रचंड जीत का है आधार'


‎*एनडीए ने बिहार को विकास की पटरी पर लाया है, 'विकसित बिहार' भी बनाएगी : डॉ. दिलीप जायसवाल*  
‎*महागठबंधन के लिए जनता हित नहीं, बल्कि कुर्सी हित सबसे बड़ा : डॉ. दिलीप जायसवाल*  
‎*बिहार फिर से विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ना चाहता है : डॉ. दिलीप जायसवाल*  
‎पटना, 22 अक्टूबर। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सिवान और गोपालगंज में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित आशीर्वाद सभा में शामिल हुए और लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील की।  
‎गोपालगंज जिले के माधव उच्च विद्यालय, मांझा के खेल मैदान में एनडीए समर्थित प्रत्याशी बैकुंठपुर से भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी, बरौली से जदयू प्रत्याशी मंजीत सिंह एवं गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह की आशीर्वाद जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाया है और एनडीए ही विकसित बिहार भी बनाएगी।  
‎उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से एनडीए समर्थित सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक वोट गोपालगंज को ही नहीं, बिहार को भी विकसित बनाएगा।  
‎इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।  
‎इससे पहले सिवान के राम अयोध्या उच्च विद्यालय, बड़का गांव, पचरुखी के खेल मैदान में आयोजित आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में है जबकि दूसरी तरफ के गठबन्धन के नेतृत्व का ही पता नहीं है।  
‎उन्होंने कहा कि सही अर्थों में महागठबंधन में जनता का नहीं, बल्कि कुर्सी हित सबसे बड़ा है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति अब विकास से भटककर अराजकता की राह पर चली गई है। सत्ता पाने के लिए यह दल एक-दूसरे के विरोधी विचारों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं।  
‎उपस्थित जनसमूह  ने भी एनडीए को विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभूतपूर्व जनसमर्थन और एनडीए के पक्ष में यह बुलंद आवाज स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बिहार की जनता एक बार फिर विकास और प्रगति वाली सरकार की इच्छुक है।  
‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनना तय है।

0 Response to "भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल गोपालगंज और सीवान में आयोजित आशीर्वाद सभा में कहा - 'एनडीए का मजबूत जनाधार, प्रचंड जीत का है आधार'"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article