योग एवं पर्यावरणविद् डॉ. अवधेश झा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

योग एवं पर्यावरणविद् डॉ. अवधेश झा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना (नई दिल्ली), 27 सितम्बर ::

समाज सेवा, योग, पर्यावरण और मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों में वर्षों से सक्रिय योगदान देने वाले विख्यात योगाचार्य एवं पर्यावरणविद् डॉ. अवधेश झा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की सफलता है बल्कि भारत के लिए भी गौरव का क्षण है।

डॉ. झा को पहला सम्मान इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस फेडरेशन की ओर से दिया गया। उन्हें “नेशनल ह्यूमन एक्सीलेंस सेवा रत्न अवार्ड” प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज में मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और समुदाय विकास के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया। फेडरेशन के चेयरमैन एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. झा का कार्य मानवीय मूल्यों की स्थापना और सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।

उसी दिन, भारत सरकार से अनुमोदित एवं ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्था ग्लोबल सिटिजन्स पीस फेडरेशन (GCPF) ने डॉ. झा को “मदर टेरेसा ग्लोबल पीस अवार्ड” से सम्मानित किया। संगठन के कार्यकारी निदेशक डॉ. एम. काथिरावन ने बताया कि डॉ. झा का कार्य केवल योग और वेदांत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ईश्वर और मानवता की सेवा को जीवन का मूल मंत्र मानते हैं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर शांति, सेवा और मानवीय मूल्यों को फैलाने के लिए लगातार प्रयास किया है।
डॉ. झा लंबे समय से समाज सेवा, योग प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण और मानवाधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न मंचों पर यह संदेश दिया है कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलित करने और मानवता को जोड़ने का साधन है। पर्यावरण संरक्षण में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वृक्षारोपण अभियानों से लेकर जागरूकता कार्यक्रमों तक, उन्होंने लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का कार्य किया है।

इन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा के बाद बिहार सहित पूरे भारत में खुशी की लहर है। स्थानीय सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने इसे भारत की उपलब्धि बताते हुए डॉ. झा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. झा का सम्मान वास्तव में उन सभी लोगों का सम्मान है, जो मानवता, शांति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत हैं।
यह गौर करने योग्य है कि ये दोनों संगठन  “इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस फेडरेशन और ग्लोबल सिटिजन्स पीस फेडरेशन” भारत के साथ-साथ मलेशिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भी सक्रिय हैं। ये समय-समय पर समाजसेवियों और मानवता के लिए कार्यरत व्यक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करते रहते हैं।

IFWJ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने डॉ. अवधेश झा बधाई एव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ झा को मिले यह दोनों सम्मान इस बात का प्रतीक हैं कि निस्वार्थ सेवा, योग और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार की शक्ति सीमाओं से परे है। उनके प्रयासों ने न केवल भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि समर्पित व्यक्तित्व विश्व समाज को सकारात्मक दिशा दे सकता है।
                ——————-

0 Response to "योग एवं पर्यावरणविद् डॉ. अवधेश झा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला दो प्रतिष्ठित पुरस्कार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article