भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भाजपा ध्वज दिखाकर प्रवासी महिला विस्तारक रथ को किया रवाना
*महिला प्रवासी रथ का आज से 121 विधानसभाओं में होगा प्रवास*
*बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने में सरकार ने एक लंबी लकीर खींची है: डॉ. दिलीप जायसवाल*
पटना, 10 सितंबर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज भाजपा ध्वज दिखाकर प्रवासी महिला विस्तारक के विधानसभावार रथ को यहां से रवाना किया। आज से 121 विधानसभा में महिला प्रवासी रथ विभिन्न विधानसभाओं में प्रवास करेगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भाजपा ध्वज दिखाकर इन रथों को रवाना किया। इसके साथ ही महिला प्रवासी विस्तारक अपने-अपने विधानसभाओं के लिए रवाना हो गईं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों से आई महिला विस्तारक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रवास करेंगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार ने जो काम किए हैं, वह घर-घर जाकर महिलाओं को बताएंगी। बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने में एक लंबी लकीर खींची है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला विस्तारक केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी महिलाओं को जागरूक करेंगी।
0 Response to "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भाजपा ध्वज दिखाकर प्रवासी महिला विस्तारक रथ को किया रवाना"
एक टिप्पणी भेजें