खरवार समाज के कई समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत

खरवार समाज के कई समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत

पटना, 26 अगस्त। आज खरवार समाज के विभिन्न जिलों से आए कई समाजसेवियों ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं  पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर आज बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के कुशल नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।  

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेश खरवार, डॉ. दिनेश खरवार, परमानंद खरवार, मनोज सिंह खरवार, अमित खरवार, नीतिश खरवार, श्याम खरवार, अशोक खरवार प्रमुख थे।

इसके अलावा बसपा नेता एवं पूर्व उप प्रमुख चौसा शेषनाथ सिंह कुशवाहा और बलिष्ठ राजभर (पूर्व प्रदेश समन्वयक, बससपा बिहार) भी भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही खरवार समाज के कई अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अपनी आस्था व्यक्त की।

0 Response to "खरवार समाज के कई समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article