भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मां जानकी की पुण्य जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचे, की पूजा अर्चना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मां जानकी की पुण्य जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचे, की पूजा अर्चना


*भव्य और दिव्य माता जानकी मंदिर की आठ अगस्त को रखी जाएगी आधारशिला, भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : डॉ. दिलीप जायसवाल*

*पुनौरा धाम में बनने वाला मां जानकी मंदिर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल होगा : डॉ. दिलीप जायसवाल*

*भाजपा कार्यकर्ता ‘जय-जय सीताराम चलो पुनौरा धाम’ के जयघोष के साथ घर-घर जाकर कर रहे अक्षत वितरण : डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 6 अगस्त। बिहार के सीतामढ़ी जिले की पावन और पौराणिक धरा पुनौरा धाम में भव्य और दिव्य माता जानकी मंदिर निर्माण की आठ अगस्त को आधारशिला रखी जाएगी। मां जानकी की पुण्य जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।

आगामी 8 अगस्त को आयोजित होने वाले माता सीता जी के भव्य, दिव्य एवं सांस्कृतिक रूप से ऐतिहासिक मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज पुनौरा धाम मंदिर के प्रांगण में आज एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी शिरकत की और पूरी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस धार्मिक एवं गौरवपूर्ण आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आमंत्रित किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को अक्षत कलश वितरण कर आम जनमानस को इस पावन अवसर का सहभागी बनने का आह्वान किया।

इससे पहले उन्होंने मां जानकी की पुण्य जन्मस्थली के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनकनन्दिनी की पावन धरा में उपस्थित होकर आत्मा एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठी। 

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ता ‘जय-जय सीताराम चलो पुनौरा धाम’ के जयघोष के साथ घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर रहे हैं और लोगों को शिलान्यास समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक साबित होने की उम्मीद है। 

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बिहार के नीतीश कुमार, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति होगी।

उन्होंने कहा कि पुनौरा धाम में बनने वाला मां जानकी मंदिर न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल होगा। मंदिर परिसर में धर्मशालाएं, धार्मिक संग्रहालय, यात्री सुविधाएं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले संसाधन भी विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य भगवान श्रीराम मंदिर के तर्ज पर माँ जानकी का मंदिर निर्माण किया जाएगा। 

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सीतामढ़ी पहुंचने पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

0 Response to "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मां जानकी की पुण्य जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचे, की पूजा अर्चना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article