eBikeGo ने रांची में नया Acer इलेक्ट्रिक व्हीकल रिटेल आउटलेट शुरू किया
eBikeGo ने रांची में Acer ब्रांडेड ई-साइकिल और ई-स्कूटर के लिए नया फ्लैगशिप रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया
रांची 16 जुलाई 2025, Acer के ऑफिशियल लाइसेंसी और भारत के सबसे तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप में से एक eBikeGo प्राइवेट लिमिटेड ने रांची में अपने नए Acer इलेक्ट्रिक व्हीकल रिटेल शोरूम की शुरुआत की है। पूरे भारत में अपने विस्तार की योजना के तहत रांची का यह स्टोर उन 15 नए लोकेशनों में से एक है, जहां विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और ई-साइकिल भारतीय ग्राहकों को आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रांची में खुला नया शोरूम eBikeGo के शोरूम नेटवर्क को बढ़ाने की एक अहम शुरुआत है। यह शोरूम उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो साफ-सुथरे और तकनीकी रूप से आगे ट्रांसपोर्ट में रुचि रखते हैं। eBikeGo रांची में Acer ब्रांड के ई-स्कूटर, ई-बाइक और ई-साइकिल लेकर आया है। ये गाड़ियाँ स्मार्ट, पर्यावरण के अनुकूल और अच्छा परफॉर्मेंस देने में माहिर हैं। इन्हें भारतीय सड़कों के हिसाब से बनाया गया है और ये शहर में यात्रा को और आसान व बेहतर बनाएंगी।
eBikeGo के Co-Founder और COO श्री हरि किरण जी ने कहा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अब eBikeGo पूरे भारत के 15 शहरों में तेजी से अपने फुटप्रिंट्स बढ़ा रहा है। इतना बड़ा विस्तार कुछ ही महीनों में हमारे अच्छे योजना की वजह से हुआ है। योजना के तहत हमने कई राज्यों में Acer इलेक्ट्रिक व्हीकल के रिटेल ऑउटलेट खोले। हमारा विस्तार हमारे पर्यावरण को बचाने वाले के लक्ष्य को दर्शाता है। हमारा मकसद भारत के EV मार्केट में एक बड़ी कंपनी बनना है और हर भारतीय के लिए साफ-सुथरा और हरा-भरा भविष्य बनाना है। इसके साथ ही हम अपने नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर जैसे ई-साइकिल, ई-स्कूटर और ई-बाइक को भी लोगों को उपलब्ध कराएंगे।"
श्री हरि किरण जी ने आगे बताया, "eBikeGo के नए स्टोर को लेकर हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और Acer ब्रांड के लिए भी लोगों ने अच्छा फीडबैक दिया है। इससे साफ है कि लोग हमारे ब्रांड पर भरोसा करते हैं और उसे पसंद करते हैं। हमारे सभी इलेक्ट्रिक वाहन भारत की सड़कों और लोगों की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं। इसके अलावा ये वाहन अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी हैं। हम आगे भी पूरे देश में अपनी स्टोर बढ़ाते रहेंगे।"
Acer इलेक्ट्रिक ऑउटलेट अब किशोरगंज, हरमू रोड, सुनमार्ग प्रेस के पास, रांची (थाना - कोतवाली, जिला - रांची, झारखंड, पिन 834001) पर खुल गई है। आप इस दुकान पर जाकर Acer के सभी इलेक्ट्रिक वाहन देख सकते हैं, फ्री टेस्ट राइड ले सकते हैं और भविष्य की शहर की स्मार्ट यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत ई-साइकिल की कीमत ₹35,999 से शुरू हो रही है। जल्दी ही नए ई-स्कूटर और e-बाइक भी उपलब्ध होंगे।
eBikeGo के बारे में
2019 में शुरू हुई eBikeGo कंपनी वर्ल्ड क्लॉस इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। यह कंपनी ऐसे नए और उपयोगी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर काम कर रही है जो लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हैं और उन्हें एक स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल सफर की ओर बढ़ने में मदद करते हैं।
eBikeGo को तेजी से उन्नति और पर्यावरण के अनुकूल सफर में योगदान के लिए उसी साल “Startup of the Year” का सम्मान मिला। यह पुरस्कार दिखाता है कि कंपनी की शुरुआत बहुत दमदार थी और इसका भविष्य EV बाजार में एक लीडर बनने का है। 2024 और आगे के सालों में Acer के साथ खास साझेदारी के जरिए कम्पनी का लक्ष्य है कि वह दुनिया भर में मजबूत, भरोसेमंद और इनोवेटिव इलेक्ट्रिक वाहनों से बड़ा बदलाव लाएं।
0 Response to "eBikeGo ने रांची में नया Acer इलेक्ट्रिक व्हीकल रिटेल आउटलेट शुरू किया"
एक टिप्पणी भेजें