पत्रकार पेंशन में वृद्धि का निर्णय पत्रकारों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा के प्रति नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक - उमेश सिंह कुशवाहा

पत्रकार पेंशन में वृद्धि का निर्णय पत्रकारों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा के प्रति नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक - उमेश सिंह कुशवाहा

   बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ की राशि में की गई वृद्धि को एक ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं सराहनीय निर्णय करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री नीतीश कुमार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम न केवल लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पत्रकारिता को सशक्त बनाएगा, बल्कि पत्रकारों की दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

      श्री कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को पूर्व निर्धारित ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, पेंशनधारी पत्रकार के निधन की स्थिति में उनके आश्रित परिजनों को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि को भी ₹3,000 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है। यह वृद्धि उन परिवारों के लिए एक अहम आर्थिक संबल सिद्ध होगी जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे होते हैं।

       प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह निर्णय महज एक प्रशासनिक घोषणा नहीं है, बल्कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है। इससे पत्रकार समुदाय को न केवल सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित भविष्य की आशा भी बंधेगी। साथ ही यह युवाओं को भी पत्रकारिता महत्वपूर्ण क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करेगा।

      उन्होंने कहा कि यह निर्णय नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की श्रृंखला में एक उल्लेखनीय मील का पत्थर सिद्ध होगा।



                                
                               
                     

0 Response to "पत्रकार पेंशन में वृद्धि का निर्णय पत्रकारों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा के प्रति नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक - उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article