भाजपा कार्यालय में लोहार समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा - इस समाज का स्नेह भाजपा को मिलता रहा है

भाजपा कार्यालय में लोहार समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा - इस समाज का स्नेह भाजपा को मिलता रहा है

*लोहार समाज के उत्थान के लिए एनडीए सरकार कई योजनाएं चला रही है: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े, अति पिछड़ी जातियों को ठगने का काम किया :डॉ. दिलीप जायसवाल*


पटना, 2 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत लोहार समाज की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोहार समाज के लोग उपस्थित थे।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जन कल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर बनारस के एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोहार समाज के उत्थान के लिए एनडीए सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनका लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि लोहार समाज का स्नेह और भाजपा पर अटूट विश्वास इसी प्रकार सदैव बना रहे, यही कामना है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि लोहार समाज के उत्थान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा सभी समाज के वर्गों के साथ बैठक कर रही है। राजनीति करने वाले लोग जातियों के नाम पर राजनीति खूब की। कांग्रेस 65 सालों तक सत्ता में रही लेकिन इन्होंने पिछड़े, अति पिछड़ी जातियों को ठगने का काम किया। इस समाज के लोगों का जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो सका है। जब केंद्र और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी तो लोहार समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को लेकर काम शुरू हुआ।
उन्होंने कहा कि आज आरक्षण के नाम पर इंडी गठबंधन वाले नाटकबाजी करते हैं। इनकी नीति बांटो और राज करो की रही है। उन्होंने कहा कि अब सभी समाज के लोग एनडीए के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जाति के नाम पर अपनी रोटी सेंकने का प्रयास राजनीतिक दल करते हैं।

इस बैठक में प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, राम बालक शर्मा, राज कुमार शर्मा, अनिता शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, यूपी शर्मा, राम आश्रय शर्मा, मुकेश शर्मा, पारस शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, गुड्डू शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

0 Response to "भाजपा कार्यालय में लोहार समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा - इस समाज का स्नेह भाजपा को मिलता रहा है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article